Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 03:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 150 जवानों के साथ DC-SP ने गिरिडीह सेंट्रल जेल में मारा छापा, क्या मिला… जानें
Headlines

150 जवानों के साथ DC-SP ने गिरिडीह सेंट्रल जेल में मारा छापा, क्या मिला… जानें

May 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह के मोहनपुर स्थित सेंट्रल जेल में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार खुद पूरी कार्रवाई की अगुवाई कर रहे थे। रात करीब 10:45 बजे शुरू हुई यह छापेमारी करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान जेल के हर ब्लॉक और वार्ड की बारीकी से जांच की गई। छापेमारी में करीब 45 अधिकारी और लगभग डेढ़ सौ पुलिस जवान शामिल थे। टीम ने पुरुष बंदियों के पांचों ब्लॉक के 20 वार्डों को खंगाला। महिला वार्ड में महिला अधिकारियों और महिला जवानों ने तलाशी ली।

एक-एक वार्ड में पहुंची टीम

जेल पहुंचते ही अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बना दी। इसके बाद जवान और अधिकारी एक-एक कर हर वार्ड में दाखिल हुए। बंदियों के सामान की जांच की गई। वार्ड के अंदर की व्यवस्था देखी गई और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर नजर रखी गई। तलाशी के दौरान जेल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी रहा। बंदियों के बीच यह चर्चा होती रही कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारी क्यों पहुंचे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी अधिकारियों की नजर

छापेमारी सिर्फ वार्डों तक सीमित नहीं रही। डीसी और एसपी ने जेल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। अधिकारियों ने यह देखा कि संतरी कहां तैनात रहते हैं और उनकी ड्यूटी कैसे बांटी जाती है। बंदियों से मुलाकात का नियम क्या है और उसकी निगरानी किस तरह होती है, इसकी भी जानकारी ली गई। इसके अलावा जेल में पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। कई जगहों पर अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए।

सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था की जांच

अधिकारियों ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। कौन सा कैमरा काम कर रहा है और कहां निगरानी कमजोर है, इसकी जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने को कहा गया।

एसपी बोले- औचक निरीक्षण किया गया

एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। करीब दो घंटे तक वार्ड और ब्लॉक की जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया है।

कई अधिकारी और थाना प्रभारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक और सीओ जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। इसके अलावा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना की पुलिस टीम भी छापेमारी में शामिल रही।

इसे भी पढ़ें : मां के रिश्ते से उठी नफरत की आग, 53 रोज बाद जंगल से बाहर आया खौफनाक राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 24 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article भैरवी नदी किनारे धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी, अचानक पहुंची पुलिस, फिर…

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.