Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 11:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीसी के आदेश को ठेंगा! ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ की खुलेआम धज्जियां
Headlines

डीसी के आदेश को ठेंगा! ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ की खुलेआम धज्जियां

May 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के मकसद से जिला प्रशासन ने “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान शुरू किया था। इसके तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को साफ निर्देश दिया गया था कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रामगढ़ शहर समेत जिले के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर यह अभियान सिर्फ पोस्टर और बोर्ड तक सीमित नजर आ रहा है। बिना हेलमेट पहुंचे बाइक सवारों को आसानी से पेट्रोल मिल रहा है और किसी तरह की रोक-टोक भी नहीं की जा रही है।

बैठकों में सख्ती, पंपों पर ढिलाई

कुछ दिन पहले समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अभियान को गंभीरता से लागू करने का निर्देश दिया था। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही गई थीं और हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया था। लेकिन पेट्रोल पंपों पर हालात देखकर लगता है कि निर्देशों का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। कई पंपों पर कर्मचारी बिना हेलमेट आए बाइक चालकों को पेट्रोल देते नजर आ रहे हैं। कहीं पहचान की औपचारिकता नहीं हो रही और न ही किसी को हेलमेट पहनने के लिए कहा जा रहा है।

आदेश का पालन नहीं कर रहे पंप संचालक

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन खुद अभियान चलाकर नियम लागू करने की बात कर रहा है और पेट्रोल पंप संचालक ही उसका पालन नहीं कर रहे, तो आम लोगों में गलत संदेश जा रहा है। शहर के कई नागरिकों का मानना है कि यदि बिना हेलमेट पेट्रोल मिलता रहेगा तो लोग हेलमेट पहनने को लेकर गंभीर नहीं होंगे। इससे सड़क सुरक्षा अभियान का मकसद भी कमजोर पड़ जाएगा।

सिर्फ निर्देशों से नहीं चलेगा काम

सड़क सुरक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि केवल बैठकें करने और निर्देश जारी करने से अभियान सफल नहीं होगा। इसके लिए नियमित निगरानी और जवाबदेही भी तय करनी होगी। उनका कहना है कि प्रशासन को समय-समय पर पेट्रोल पंपों की जांच करनी चाहिए और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। तभी अभियान का वास्तविक असर दिखाई देगा।

कार्रवाई की उठी मांग

अब शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन पेट्रोल पंपों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, उनकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि सभी पेट्रोल पंपों पर एक समान सख्ती बरती जाए तो हेलमेट पहनने की आदत विकसित होगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्र सेवा की हुंकार : 1121 रंगरूटों ने पहनी जिम्मेदारी की वर्दी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्र सेवा की हुंकार : 1121 रंगरूटों ने पहनी जिम्मेदारी की वर्दी
Next Article गिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
जॉब/एजुकेशन

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.