Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चंदन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahebganj : साहिबगंज के बरहड़वा में सामने आया चंदन बेसरा हत्याकांड किसी फिल्मी क्राइम स्टोरी से कम नहीं है। एक ऐसा रिश्ता, जो प्यार से शुरू हुआ था, वही रिश्ता आखिरकार खून तक पहुंच गया। लव मैरिज करने वाली पत्नी ने ही अपने नये आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में जैसे-जैसे परतें खुलीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस कहानी में प्यार है, शक है, झगड़ा है, धोखा है और आखिर में एक सुनसान जगह पर पड़ी लाश।

9 अप्रैल की दोपहर और सड़क किनारे पड़ा शव

9 अप्रैल 2026 की दोपहर बरहड़वा थाना क्षेत्र के चावलछल्ला और लाधोपाड़ा के बीच लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा के रूप में हुई। चंदन की मौत सामान्य नहीं थी। उसके शरीर और गले पर ऐसे निशान थे, जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। इसी बीच मृतक के बेटे रूपेण बेसरा ने पुलिस को जो बताया, उसने जांच की दिशा ही बदल दी।

बेटे ने मां पर लगाया हत्या का आरोप

रूपेण बेसरा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की हत्या के पीछे उसकी मां पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा का हाथ हो सकता है। उसने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को शुरुआत में यह आरोप चौंकाने वाला लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, शक गहराता चला गया।

प्यार से शुरू हुई थी कहानी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिंकी और चंदन ने प्रेम विवाह किया था। दोनों फरक्का के मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहते थे। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। चंदन रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस का काम करता था। उसकी ड्यूटी बिंदुपाड़ा स्टेशन पर थी। नौकरी के कारण वह अक्सर व्यस्त रहता था। इसी बीच पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगे।

फिर हुई राशेद अली की एंट्री

इसी दौरान पिंकी की मुलाकात राशेद अली से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां रिश्ते में बदल गईं। पुलिस के अनुसार, चंदन को इस संबंध की भनक लग चुकी थी। घर में आए दिन विवाद होने लगे। कई बार बात मारपीट और लड़ाई तक पहुंच जाती थी। रिश्ते में भरोसा पूरी तरह टूट चुका था।

मौत का जाल पहले ही बिछ चुका था

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 8 अप्रैल को पिंकी ने अपने पति चंदन को फोन किया। उसने उसे लोहापट्टी आने को कहा। चंदन शायद यह नहीं जानता था कि जिस पत्नी पर वह भरोसा कर रहा है, वही उसके लिए मौत का जाल बिछा चुकी है। चंदन जैसे ही वहां पहुंचा, कुछ देर बाद राशेद अली भी मौके पर आ गया। उसे देखकर चंदन भड़क गया। तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लेकिन यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की पूरी साजिश पहले ही रची जा चुकी थी।

गला दबाकर कर दी हत्या

बहस के दौरान मौका देखकर पिंकी और राशेद ने मिलकर चंदन का गला दबा दिया। जब तक चंदन कुछ समझ पाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रात के अंधेरे में शव को चावलछल्ला और लाधोपाड़ा के बीच सुनसान इलाके में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन अपराध ज्यादा दिन तक छिप नहीं सका।

पुलिस ने ऐसे खोली पूरी कहानी

बरहड़वा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले इस्ताक शेख और राशेद अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल से कई अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी पिंकी बीबी पश्चिम बंगाल के कालियाचक में छिपी हुई है। पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिंकी ने पूरे हत्याकांड की कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

इस हत्याकांड ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से हुई थी, उसका अंत इतनी खौफनाक हत्या में हुआ। बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब
Next Article सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

Related Posts

Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
राशिफल

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.