Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 06:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी को कुदाल से का’ट डाला, बेटी का गला घोंटा, ला’श दफन कर घर में सो गया
Headlines

पत्नी को कुदाल से का’ट डाला, बेटी का गला घोंटा, ला’श दफन कर घर में सो गया

May 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। महेशपुर प्रखंड के रद्दी ओपी क्षेत्र स्थित गाड़ामारा गांव में एक नशेड़ी शख़्स ने अपनी पत्नी और 12 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को गड्ढे में दफना दिया और फिर घर लौटकर आराम से सो गया। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने आरोपी नरेश टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे में हत्या की बात सामने आ रही है।

मंगलवार रात हुआ खूनी खेल

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी नरेश टुडू शराब पीने का आदी था। वह आए दिन पत्नी सूरुज किस्कु के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। कुछ दिन पहले ही वह पश्चिम बंगाल के एक ईंट भट्ठे से काम करके गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में नरेश ने कुदाल उठाकर पत्नी सूरुज किस्कु पर हमला कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मां को बचाने पहुंची बेटी को भी नहीं छोड़ा

घर में हो रहे झगड़े और चीख-पुकार सुनकर 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू मां को बचाने दौड़ी। लेकिन आरोपी पिता ने बेटी पर भी रहम नहीं किया। उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी। गांव वालों का कहना है कि मासूम नेहा अपनी मां से बहुत जुड़ी हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि एक पिता अपनी ही बेटी की जान ले लेगा।

पत्नी का शव गड्ढे में दबाया

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने पत्नी के शव को गांव में ही जुनाश टुडू के निर्माणाधीन मकान के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। वहीं बेटी का शव घर के आंगन में छिपाकर रखा गया। इसके बाद आरोपी ऐसे घर में सो गया जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

ग्रामीणों को हुआ शक, फिर खुला राज

गुरुवार को गांव वालों को घर के आसपास संदिग्ध हालात दिखे। सूरुज किस्कु नजर नहीं आ रही थी और बच्ची भी गायब थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा, सीओ संजय सिन्हा, महेशपुर थानेदार रवि शर्मा और रद्दी ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय पहुंचे। जांच के दौरान घर के आंगन से नेहा टुडू का शव बरामद हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया। उसकी निशानदेही पर निर्माणाधीन घर में खुदाई की गई, जहां से सूरुज किस्कु का शव बरामद हुआ।

तीसरी शादी थी सूरुज किस्कु की

मृतका के भाई लखन किस्कु ने बताया कि सूरुज किस्कु की यह तीसरी शादी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश अक्सर शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था। परिवार वालों को पहले से ही किसी अनहोनी का डर था।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गाड़ामारा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार में मां-बेटी की हत्या से लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी की हरकतों पर रोक लगती, तो शायद दो जिंदगियां बच सकती थीं।

पुलिस क्या कह रही है

पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों का ‘नकाब’ पहन मांगी 50 लाख की रंगदारी, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों का ‘नकाब’ पहन मांगी 50 लाख की रंगदारी, फिर…
Next Article पटरियों से लेकर यात्रियों के भरोसे तक… रांची में याद किए जाएंगे कमांडेंट पवन

Related Posts

Headlines

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026
Headlines

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026
Headlines

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026

धुर्वा डैम में मिली 25 साल की लड़की की ला’श, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ की जांच की कमान जज को, पंडालों में VIP एंट्री पर रोक

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.