Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 31 August, 2026 • 09:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे
Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के सात गुर्गों को दबोचा है। पुलिस का दावा है कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार, जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया है।

रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में पतरातु इलाके में लगातार गोलीबारी और रंगदारी की घटनाओं के बाद पुलिस पहले से अलर्ट थी। इसी बीच 25 मई को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी पतरातु थाना क्षेत्र में जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना की प्लानिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी स्पेशल टीम

रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर छह अपराधियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान विकास साव, विशाल कुमार, बिटु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसान अंसारी उर्फ दुलर्भ के रूप में हुई है।

हथियार और गोलियां जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 34 जिंदा गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा तीन बाइक और छह एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए। एसपी के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में गोलियां मिलने से साफ है कि गिरोह किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

कई गोलीबारी की घटनाओं में कबूली संलिप्तता

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई पुरानी घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की है। एसपी के अनुसार आरोपियों ने रेलवे फ्लाईओवर गेट पर हुई गोलीबारी, ओसम डेयरी प्लांट के बाहर फायरिंग और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में चली गोलियों की घटना में शामिल होने की बात मानी है। पुलिस का कहना है कि ये सभी राहुल दुबे गैंग के एक्टिव गुर्गे हैं और उसके इशारे पर इलाके में दहशत फैलाने का काम करते थे।

पुराने मामलों में भी नाम आ चुका है सामने

गिरफ्तार आरोपी विकास साव और दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और यूएपीए तक के केस शामिल हैं। वहीं बिटु कुमार रवि पर भी हत्या के प्रयास और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब इन अपराधियों के नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

इस मामले में पतरातु थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कार्रवाई में शामिल रहे कई अधिकारी

इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थानेदार शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत तकनीकी शाखा और रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़ें : बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप
Next Article तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

Related Posts

Headlines

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
Headlines

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026
Headlines

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026

सारंडा के नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला लापता, लौट रहे थे अंतिम संस्कार से

August 31, 2026

राशिफल @ 31 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.