Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 10:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों की रीढ़ तोड़ी झारखंड पुलिस, 2024 में और क्या-क्या किया… जानें
Headlines

नक्सलियों की रीढ़ तोड़ी झारखंड पुलिस, 2024 में और क्या-क्या किया… जानें

December 31, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड पुलिस ने साल 2024 में नक्सलियों की कमर की रीढ़ तोड़ कर रख दी है। इस साल कुल 244 नक्सलियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। इनमें एक सैक सदस्य, दो जोनल कमांडर, छह सब जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर शामिल हैं। साथ ही 24 नक्सलियों ने सरेंडर कर पुलिस के सामने हथियार डाल दिये। इनमें चार जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर, तीन एरिया कमांडर और एक सदस्य शामिल हैं। वहीं, नौ नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। इस बात का खुलासा आज IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर ने किया। IG मीडिया के सामने आज झारखंड पुलिस की साल 2024 की उपलब्धियां गिनवा रहे थे।

IG होमकर ने बताया कि मारे गये नक्सलियों में सिंगराई उर्फ मनोज, कांदे होनहगा, रादुंग बोदरा, बुधराम मुण्डा, सूर्या उर्फ मंता देवगन, सपनी हांसदा, हरेन्द्र गंझू, ईश्वरी गंझू, जंगा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष-2024 में अब तक नक्सलियों से कुल 123 हथियार बरामद किये गये, जिसमें पुलिस से लुटा गया 35 हथियार एवं रेगुलर हथियार सात और देशी हथियार 81 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5234 गोली, विस्फोटक पदार्थ 246.40 किलोग्राम और 13.39 लाख रुपये लेवी की राशि की बरामदगी की गयी तथा नक्सलियों के जरिये बिछाये गये 239 IED को बरामद कर डिफ्यूज किया गया।

Advertisement

971 साइबर ठग धराये

IG होमकर ने बताया कि झारखंड में साल 2024 में अब तक 971 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि साईबर अपराध से संबंधित कुल 1295 मामले दर्ज हुये हैं। इनमें 2118 मोबाईल फोन, 2905 सिम कार्ड, 606 एटीएम कार्ड, 165 विभिन्न बैंको के पासबुक, 45 विभिन्न बैंको के चेकबुक, 52 लैपटॉप, 12 चार पहिया वाहन, 70 अन्य वाहन के साथ आठ करोड़ 17 लाख 84 हजार 714 रुपये बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों से 77 लाख 20 हजार 513 रुपये फ्रिज किये गये हैं। साथ ही साईबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रतिबिम्ब एप का सार्थक प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 274 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडों में कुल 898 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 2501 सिम कार्ड, 1774 मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किये गये। इसके अतिरिक्त कुल 66.43 करोड़ रूपये फ्रीज किया गया और तीन करोड़ 27 लाख 93 हजार 77 पीड़ित को उपलब्ध कराई गई।

मादक पदार्थ मामले में 1362 गिरफ्तार

IG होमकर ने बताया कि वर्ष 2024 में पुलिस की ओर से मादक पदार्थ की रोकथाम का सार्थक प्रयास करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है। इस संबंध में राज्य में कुल 788 मामले दर्ज हुए है। इस मामले में 1362 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1407.1 किलोग्राम अफीम, 18.290 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 36.45 ग्राम हेरोइन, 4251.2 किलोग्राम गांजा, 55333.54 किलोग्राम डोडा, नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7115 टैबलेट, 4434 कैप्सूल, 10222 बोतल कफ सिरप, 1720 पीस इंजेक्शन बरामद किये गये है। साथ ही एक करोड़ 82 लाख 51 हजार 950 रुपये बरामद किया गया। इसके अलावा 3974.985 एकड़ की भूमि में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में रोज मा’रे जा रहे पांच लोग : बाबूलाल मरांडी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहीं रहे गरीबों के बड़े मददगार भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी
Next Article एक्शन मोड में मंत्री चमरा लिंडा, बोले- काम नहीं तो रोक दी जायेगी सैलरी

Related Posts

Headlines

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026
Headlines

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
Headlines

अथाह पानी से घिरी जिंदगियों को आसमान से मिला सहारा, गोरखपुर से भी आया चॉपर

October 1, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 02 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 2, 2026

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026

माता वैष्णो देवी यात्रा में खास इंतजाम: बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए मुफ्त घोड़ा, पालकी और बैटरी कार

October 1, 2026

बिहार में बिजली और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ₹1.88 लाख करोड़ का होगा निवेश, निवेशकों को मिला न्योता

October 1, 2026

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.