Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के इन जिलों में आज आंधी, ठनका और मूसलाधार बारिश का खतरा, अलर्ट जारी
Headlines

झारखंड के इन जिलों में आज आंधी, ठनका और मूसलाधार बारिश का खतरा, अलर्ट जारी

July 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही इन इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

रामगढ़, बोकारो और धनबाद में विशेष अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ हिस्सों में दिनभर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है। लोगों से कहा गया है कि जरूरत नहीं हो तो खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें। खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से भी परहेज करें।

मौसम में आए इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इसका असर अब पूरे झारखंड में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है।

दक्षिणी जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में भी बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

17 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 जुलाई के लिए गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में मौसम सक्रिय रहेगा और अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

तापमान में आई गिरावट, उमस से मिली राहत

लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रांची में बुधवार को 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद अधिकतम तापमान घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सिमडेगा में 34 मिलीमीटर और मेदिनीनगर में 21 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बादलों और बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जून और जुलाई के शुरुआती दिनों में सामान्य से कम बारिश होने की वजह से धान की रोपनी प्रभावित हो रही थी। अब मानसून के सक्रिय होने से खेतों में पानी भरने लगा है और धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खेती की रफ्तार और बढ़ेगी तथा बारिश की कमी की काफी हद तक भरपाई हो जाएगी।

18 जुलाई को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जुलाई को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, आंधी और वज्रपात के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित भवन में ही रहें और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : रांची रथ मेला : 7 वॉच टावर से निगरानी, SSP खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची रथ मेला : 7 वॉच टावर से निगरानी, SSP खुद कर रहे मॉनीटरिंग
Next Article रांची पुलिस ने तमाम मीडिया से की अपील… जानें क्या

Related Posts

Headlines

मंत्री विजय बोले- अब खेत-खेत का डिजिटल हिसाब, 2.62 करोड़ प्लॉट में दर्ज होगी हर फसल

September 1, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026
Headlines

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री विजय बोले- अब खेत-खेत का डिजिटल हिसाब, 2.62 करोड़ प्लॉट में दर्ज होगी हर फसल

September 1, 2026

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.