Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 19 May, 2026 • 02:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के तेजतर्रार IPS सुरेंद्र झा की BSF में एंट्री, DIG पद पर नियुक्त
Headlines

झारखंड के तेजतर्रार IPS सुरेंद्र झा की BSF में एंट्री, DIG पद पर नियुक्त

May 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IPS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड कैडर के 2010 बैच के तेजतर्रार IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल यानी BSF में DIG बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार 18 मई को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने सुरेंद्र कुमार झा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्हें BSF में खाली पड़े DIG पद पर तैनात किया गया है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कहा है कि सुरेंद्र कुमार झा को जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे दिल्ली जाकर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वे BSF मुख्यालय में योगदान देंगे।

झारखंड में कई अहम पदों पर रह चुके हैं

IPS सुरेंद्र कुमार झा झारखंड पुलिस के चर्चित और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने बतौर रांची एसएसपी और राज्य के कई जिलों में एसपी के तौर पर काम किया है। इसके अलावा पुलिस विभाग में कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। अधिकारियों के बीच उनकी पहचान शांत स्वभाव और सख्त कार्यशैली वाले अफसर के रूप में होती है।

BSF देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसी

BSF देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा एजेंसियों में से एक है। यह बल भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करता है। सीमा पर निगरानी, घुसपैठ रोकना और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े ऑपरेशन BSF की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में DIG स्तर के अधिकारियों की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। केंद्र में DIG स्तर की जिम्मेदारी मिलना झारखंड कैडर के लिए भी अहम माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। IPS सुरेंद्र कुमार झा की नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में चाचा को का’ट डाला कुल्हाड़ी से, पुलिस ने एक को दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Next Article इत्मीनान से कोल्ड ड्रिंक गटका, फिर सबकुछ तहस-नहस कर चला गया

Related Posts

Headlines

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026

लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत

May 18, 2026

नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

May 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.