Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 09:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड कैबिनेट में IT, ED और CBI के बुलावे को लेकर बड़ा फैसला… जानें क्या
Headlines

झारखंड कैबिनेट में IT, ED और CBI के बुलावे को लेकर बड़ा फैसला… जानें क्या

January 9, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट में कुल 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें सबसे खास यह है कि अब IT, ED या CBI के बुलावे पर कोई भी अधिकारी सीधे नहीं जायेंगे। समन मिलने पर उन्हें पहले अपने संबंधित विभाग के माध्यम से कैबिनेट को बताया होगा, इसके बाद कैबिनेट यह तय करेंगे उन्हें ED, CBI या IT जैसे किसी अन्य बाहरी एजेंसी के सामने हाजिर होना है या नहीं। सरकार से अनुमति लेनी होगी। यह बड़ा फैसला मंगलवार को हेमंत कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यहां याद दिला दें कि झारखंड से पहले ये व्यवस्था पश्चिम बंगाल में लागू है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब राज्यकर्मियों को अगर कोई जांच एजेंसी समन भेजती है तो उन्हें अपने विभाग के प्रमुख को इसकी सूचना पहले देनी होगी। विभाग के प्रधान यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग को देगी। इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह लेंगे। फिर इस कानूनी सलाह के आधार पर मांगी गई सूचना जांच एजेंसी को दी जायेगी।

Advertisement

रांची में बनेगा ताज होटल

राजधानी रांची में ताज होटल बनेगा। होटल बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इसके लिये कोर कैपिटल एरिया CRPF कैंप के पास 6 एकड़ जमीन अलॉट किया गया है। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से किया गया है। वहीं  अजीम प्रेमजी स्कूल के लिए इटकी में फाउंडेशन को 75 प्रतिशत रियायती दर पर 99 वर्ष के लिए 4 एकड़ जमीन लीज पर दी गई है। इसके साथ ही अजीम प्रेमजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 146 एकड़ जमीन दी गई है।

गिरिडीह हवाई अड्‌डे का होगा विस्तार

गिरिडीह एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जायेगा। गिरिडीह के बोड़ो स्थित एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई अभी 2,996 फीट है, जिसे 6,000 करना है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया जायेगा। वहीं, संयुक्त और अपर सचिव रैंक के अधिकारियों को लैपटॉप या टैबलेट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स को शिविर में मिलने वाले भोजन भत्ता को बढ़ाया गया है। अब 150 रुपए प्रति कैडेट प्रति दिन भत्ता मिलेगा।

साइबर थाना बनेंगे

झारखंड में साइबर क्राइम पर कंट्रोल करने के मकसद से राज्य में साइबर स्पेशल थाने बनाये जायेंगे। राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, दुमका, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में ये थाने बनेंगे। थाना बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

रघुनाथ मुर्मू यूनिवर्सिटी में होगी नियुक्ति

जमशेदपुर स्थित रघुनाथ मुर्मू यूनिवर्सिटी में नियुक्ति के लिए पद स्वीकृत किये गये हैं। अब वहां एडमिन के 10 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें वीसी का पद भी शामिल है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 24, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और शिक्षकों के 36 पद होंगे। वहीं कर्मचारियों के कुल 47 पद होंगे। इसमें आउटसोर्स से होने वाली नियुक्ति भी शामिल होगी।

CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट में लिये गये फैसले की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने दी।

हेमंत सोरेन कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • खूंटी तोरपा कोलेबिरा पथ के लिए 30 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।
    • भारतीय प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव से उपर अधिकारियों को लैपटॉप सुविधा देने की स्वीकृति।
    • पथ प्रमंडल रांची अंतर्गत नामकुम-डोरंडा फोर लेन सड़क की पुर्नरीक्षित राशि की स्वीकृति दी गई।
    • NCC कैडेट कोड के भोजन भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति। अब 95 रुपया की जगह 150 रुपया मिलेगा।
    • डॉ संजय कुमार को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति, जून 2016 से अनुपस्थित थे डॉ संजय कुमार।
    • डॉ सीमा साहू को बर्खास्त करने की स्वीकृति, 2021 से अनुपस्थित थी डॉ सीमा साहू।
    • 277.32 करोड़ से बनेगा 2500 आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन।
    • झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव नियमावली में संशोधन की स्वीकृति।
    • झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सेवा, चयन नियमावली में बदलाव की स्वीकृति।
    • अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के धार्मिक स्थलों की घेराबंदी के लिए रुपरेखा की स्वीकृति. अधिकतम 50 लाख खर्च होंगे।
    • वित्तीय वर्ष 2023-24के द्वितीय अनुपुरुक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

इसे भी पढ़ें : छात्रा के साथ नशेड़ी प्रिंसिपल ने किया गंदा काम, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग, चतरा और खूंटी का ‘BS’ बिकता है रांची में, SP खोल गये राज (VIDEO)
Next Article हजारीबाग में बस मालिक को किया गोलियों से छलनी

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.