Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रिंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर और लंबे समय से फरार चल रहा प्रिंस खान अब पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है। धनबाद पुलिस की पूछताछ में उसके करीबी गुर्गे सैफी उर्फ मेजर ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है कि प्रिंस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रह रहा है और उसे वहां आईएसआई के संरक्षण वाले कैंप में शरण मिली हुई है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि धनबाद से रंगदारी के जरिए जो पैसा पहुंच रहा था, उसका इस्तेमाल अब सिर्फ ऐशो-आराम में नहीं बल्कि आतंकी गतिविधियों में भी किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं।

दुबई में बढ़ी दबिश तो भाग निकला प्रिंस

पूछताछ में सैफी ने बताया कि दुबई में इंटरपोल की गतिविधियां तेज होने के बाद प्रिंस खान लगातार दबाव में था। उसे डर था कि किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद उसने वहां से भागने की तैयारी शुरू कर दी। सैफी के मुताबिक प्रिंस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक व्यक्ति की मदद ली। उसी की मदद से वह डंकी रूट के जरिए पहले ओमान पहुंचा और फिर वहां से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत चला गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान पहुंचने के बाद उसे आईएसआई द्वारा संचालित एक कैंप में रखा गया। सैफी ने पुलिस को उन लोगों की भी जानकारी दी है, जिनके संपर्क में प्रिंस वहां रह रहा है।

रंगदारी के पैसों पर पुलिस की नजर

धनबाद पुलिस का कहना है कि पहले प्रिंस खान रंगदारी से मिलने वाले पैसों से जमीन, फ्लैट और दूसरी संपत्तियां खरीद रहा था। लेकिन अब जांच में यह बात सामने आ रही है कि वही पैसा संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क तक पहुंच रहा है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि अगर कोई व्यक्ति प्रिंस खान को पैसा पहुंचाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सिर्फ रंगदारी नहीं, बल्कि आतंकी संगठन की मदद करने जैसे गंभीर मामलों में भी कार्रवाई हो सकती है।

दुबई में रह रही हैं दोनों पत्नियां

सैफी ने पूछताछ में प्रिंस खान की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें बताईं। उसने कहा कि प्रिंस की दोनों पत्नियां इस समय दुबई में एक ही फ्लैट में रह रही हैं। फरारी के दौरान ही प्रिंस ने दूसरी शादी की थी। वहीं उसका भाई गोपी खान अपनी पत्नी के साथ दूसरे फ्लैट में रहता है, जो करीब 10 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। उसके साथ ऋतिक नाम का युवक भी रहता है। पुलिस का कहना है कि धनबाद से भेजे जा रहे पैसों से ये लोग दुबई में आरामदायक जिंदगी जी रहे हैं। अब पुलिस की नजर गोपी खान और उसके नेटवर्क पर भी है।

धमकी वाले पर्चे लिखता था सैफी

पूछताछ में सैफी उर्फ मेजर ने यह भी स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के लिए धमकी भरे पर्चे लिखने का काम करता था। किसी वारदात से पहले या बाद में वह “मेजर” नाम से पर्चा लिखकर धनबाद में मौजूद गुर्गों को भेजता था। बाद में इन्हें इलाके में वायरल कराया जाता था। उसने यह भी बताया कि प्रिंस से अलग होने के बाद उसने पलामू के कुबेर के नाम पर भी पर्चे लिखवाकर वायरल कराए थे। अब पुलिस पुराने वायरल पर्चों की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि पर्चों की लिखावट किसकी है और किन लोगों ने उन्हें वायरल कराया।

कई राउंड पूछताछ के बाद जेल भेजा गया

इस मामले में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों ने सैफी से लगातार पूछताछ की। तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। हर पूछताछ में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यहा याद दिला दें कि सैफी उर्फ मेजर को 19 मार्च को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। तभी से पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों
Next Article SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.