Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 08:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिम्स में बेडशीट से बने फंदे पर लटका मिला MBBS छात्र, तफ्तीश में जुटी पुलिस
Headlines

रिम्स में बेडशीट से बने फंदे पर लटका मिला MBBS छात्र, तफ्तीश में जुटी पुलिस

May 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के रिम्स हॉस्टल नंबर 8 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब MBBS सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। फंदा बेटशीट का बनाया गया था। सुबह जब उसके दोस्त कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए। इसके बाद तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए रिम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अक्षित को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्रों में दहशत फैल गई। मृतक छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है। वह झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था। वह रिम्स में MBBS सेकंड ईयर का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा बताया जा रहा है।

दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना kr पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। DSP सह थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है।

मानसिक तनाव की आशंका, परिजनों को दी गई सूचना

रिम्स निदेशक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि छात्र मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि अक्षित काफी होनहार छात्र था और उसकी पढ़ाई को लेकर किसी को कोई शिकायत नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र के माता-पिता फिलहाल पंजाब में रहते हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार से बातचीत के बाद आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद रिम्स हॉस्टल और पूरे परिसर में शोक का माहौल है। साथ रहने वाले छात्रों का कहना है कि अक्षित शांत स्वभाव का था और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था। अचानक हुई इस घटना से सभी छात्र सदमे में हैं और कोई भी कुछ समझ नहीं पा रहा है।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंपों पर भीड़ और कालाबाजारी पर नकेल, ASP ने जारी किये नए नियम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePVUNL में गूंजा स्वच्छता का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प
Next Article रांची का ‘सुपारी सिंडिकेट’ ध्वस्त : ‘टाइगर’ म’र्डर से कारोबारी शू’टआउट तक, मास्टरमाइंड ने उगले राज… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Headlines

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.