अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Koderma : कोडरमा में एक नाबालिग लड़की के कुंवारी मां बनने यानी कि बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। इस वाक्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता के पिता ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक दिनेश यादव से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच देह से देह का रिश्ता भी बन चुका था, जिससे लड़की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी जब उसके माता-पिता को मिली, तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने इल्जाम लगाया कि उसके पड़ोसी दिनेश यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे।
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि दिनेश ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेम के जाल में फंसाया और धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने कोडरमा थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी को मानसिक और सामाजिक रूप से काफी नुकसान हुआ है।
इस मामले को लेकर गांव में भी चर्चा तेज हो गई है। युवती के पिता ने जब यह बात गांव वालों के सामने रखी, तो आरोपी युवक के पिता ने इसे साजिश बताया और कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने मामले को बेबुनियाद करार दिया।
इसी बीच नाबालिग युवती ने कोडरमा सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद मामला और गंभीर हो गया। युवती के पिता ने एक बार फिर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव में दो दिन पहले एक बैठक भी हुई, जिसमें आरोपी युवक के पिता ने कहा कि बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाए। अगर बच्ची का डीएनए उनके बेटे से मेल खाता है, तो वे नाबालिग लड़की और उसके बच्चे को स्वीकार करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे न्याय चाहते हैं, लेकिन बिना प्रमाण किसी को दोषी नहीं माना जा सकता।
कोडरमा थानेदार विकास पासवान ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी युवक गांव से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में बहा खू’न, महिला और बेटी-दामाद को दी खौ’फनाक मौ’त

