अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो दरिंदगी किया गया, फिर उससे शादी कर ली गई। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, शादी के बाद उसे लगातार प्रताड़ित भी किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बनाते हुए आरोपी शाहिन शेख के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 63/26 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहिन शेख ने पहले एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मामले को दबाने या किसी अन्य वजह से उसने पीड़िता से शादी कर ली। लड़की को लगा होगा कि शायद अब उसकी जिंदगी संभल जाएगी, लेकिन शादी के बाद उसके साथ जो हुआ वो और भी खौफनाक था।
पहली पत्नी के साथ मिलकर दी प्रताड़ना
आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि शाहिन शेख का बर्ताव पूरी तरह बदल गया। वह अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर इस नाबालिग पीड़िता को लगातार प्रताड़ित करने लगा। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसका जीना मुश्किल हो गया। रोज-रोज के इस जुल्म से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और मुफस्सिल थाने का दरवाजा खटखटाया। उसने अपने पति शाहिन शेख और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एफआईआर दर्ज की और आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी शाहिन शेख को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़िता द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की भी पड़ताल जारी है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
इसे भी पढ़ें : मां की मौ’त, बाप का क’त्ल, फिर अनाथ की बिगड़ी तकदीर संवार गया DLSA… जानें कैसे

