Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में रिटायर्ड बेटा, पटना में मां की ह*त्या
Headlines

रांची में रिटायर्ड बेटा, पटना में मां की ह*त्या

December 19, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में रहनेवाले रिटायर्ड सेल्स टैक्स ऑफिसर भीम प्रसाद सिंह की मां ललिता देवी की पटना में हत्या कर दी गई। वो घर में अकेली रहती थी। घर के ऊपर तल्ले में हॉस्टल है। आज सुबह काम करने वाली जब घर पहुंची तो मेन गेट अंदर से बंद था। उसने कई बार मालकिन को पुकारा, बेल बजाई, लेकिन गेट नहीं खुला। इसकी जानकारी उनके नाते-रिश्तेदारों और कुछ पड़ोसियों को दी गई। सभी पीछे के दरवाजे पर गये तो देखा गेट खुला है। अंदर बेड पर भीम प्रसाद सिंह की मां ललिता देवी की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। मारी गई ललिता देवी का घर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा गांधी मूर्ति के पास है। आशंका है कि लगभग 79 साल की ललिता देवी की गला घोंट कर हत्या की गई है। शुरूआती जांच में शंका जताई जा रही है कि लूटमार के क्रम में ललिता देवी की हत्या कर दी गई। घर में लगे CCTV के तार काट दिये गये थे। वैसे घर के पास लगे CCTV फुटेज में देर रात 12.34 बजे दो लोगों को घर से बैग लेकर बाहर जाते देखा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में मारी गई ललिता देवी की पोती नूतन ने पुलिस और मीडिया को बताया कि आज सुबह मेड आई। गेट नहीं खुलने पर उसने इस बारे में बताया। इसके बाद मेड और कुछ अन्य लोग घर के पीछे के गेट पर गये, पीछे का गेट खुला हुआ था। दादी की लाश बेड पर पड़ी थी। शऱीर बिल्कुल ठंडा पड़ा था। उनकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। उनके शरीर पर कोई जेवर नहीं था। पोती का दावा है कि उनकी दादी का मर्डर हुआ है। एक बार पहले भी उनके गले से सोने की चेन छिनने की कोशिश की गई थी। घर में लगे CCTV का तार काट दिया गया था।

Advertisement Advertisement

वहीं पटना सिटी सेंट्रल के SP वैभव शर्मा ने मीडिया को बताया कि अबतक के अनुसंधान में कुछ ऐसी बातें भी सामने आई है, जो चौंकाने वाली है। मृतिका के घर से गहने-जेवरात की लूट नहीं हुई है। केवल लूट का सीन बनाया गया है। वैसे CCTV में दो लोगों की तस्वीर कैद हो गई है। एक शख्स को कस्टडी में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सिटी सेंट्रल SP ने बताया कि घर में बाहर का दरवाजा बंद था। पीछे का दरवाजा खुला था। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। महिला नीचे अकेली रहती थी, वहीं, मकान के ऊपरी मंजिल में लॉज भी चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की दबिश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस में 8111.77 करोड़ अनुपूरक बजट पारित
Next Article हंगामे के बाद शीतकालीन सत्र से निकाले गये 3 विधायक

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.