Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 06:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख…” क्या बोल गये पीएम मोदी… देखें वीडियो
Headlines

“राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख…” क्या बोल गये पीएम मोदी… देखें वीडियो

November 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna/Ara : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद को देश की सेना की सफलता तक पसंद नहीं आई। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में धमाके हो रहे थे, लेकिन नींद कांग्रेस के “शाही परिवार” की उड़ गई थी।

“राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर छीना सीएम पद”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच अंदरूनी कलह अपने चरम पर है। नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बंद कमरे में गुंडागर्दी हुई। कांग्रेस सीएम पद पर राजद के नाम पर राजी नहीं थी, लेकिन राजद ने “कनपटी पर कट्टा रखकर” सीएम पद छीन लिया। पीएम ने कहा कि चुनाव के बाद ये लोग एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे।

Advertisement

“एक तरफ सुशासन, दूसरी तरफ जंगलराज”

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए विकसित बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन बिहार को फिर से अंधेरे में ले जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जंगलराज के समय कट्टा, कटुता, क्रूरता, कुशासन और करप्शन ही पहचान थी। बेटियों से छेड़छाड़, व्यापारियों से लूट जैसी घटनाएं आम थीं।

लाइव देखें: PM श्री @narendramodi आरा,बिहार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए।https://t.co/Pkwla08UnG

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 2, 2025

“जंगलराज में डॉक्टरों को बॉडीगार्ड रखना पड़ता था”

मोदी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में हालत यह थी कि डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं थे। एक डॉक्टर को रात में घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया था। ऐसे 37 हजार अपहरण के मामले जंगलराज में हुए थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने कोशिशों से राज्य को उस दौर से बाहर निकाला है।

कांग्रेस पर भी जमकर बरसे पीएम

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से है। आज भी वही लोग पार्टी में सम्मानित हैं जिन्होंने उस समय हिंसा को बढ़ावा दिया था। कांग्रेस ने न तो बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान किया, न बाबू जगजीवन राम या सीताराम केसरी का।

“निवेशकों को लालटेन और लाल झंडा नहीं, स्थिर सरकार चाहिए”

मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की नीतियों से उद्योग बंद हुए और निवेशक भागे। उन्होंने कहा कि जब लालटेन और लाल झंडा दिखेगा तो कोई निवेशक पैसा नहीं लगाएगा। बिहार में निवेश सिर्फ एनडीए सरकार ही ला सकती है।

“वीर कुंवर सिंह की धरती पर विकास का संकल्प”

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रही है। वीर कुंवर सिंह जैसी महान विभूतियों की जन्मस्थली का कायाकल्प किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : चेहरा बदलकर लौटना चाहता है जंगलराज, जनता रहे सावधान : अमित शाह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचेहरा बदलकर लौटना चाहता है जंगलराज, जनता रहे सावधान : अमित शाह
Next Article सरकारी नौकरी के लिए 18 हजार वैकेंसी, रेलवे से लेकर शिक्षा विभाग तक मौका

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.