Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मथुरा एक्सप्रेस-वे हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौत
Headlines

मथुरा एक्सप्रेस-वे हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौत

May 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मथुरा। हरदोई के गांव बहादुर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस नोएडा जा रहे एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी होना बताया जा रहा है।

थाना नौहझील क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68 पर अज्ञात वाहन से बेकाबू कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत दो लोग घायल हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। इनमें हरदोई के संडीला निवासी लल्लू गौतम, उनकी पत्नी छुटकी,बेटे राजेश और उसकी पत्नी नंदनी, दूसरा बेटा संजय व उसकी पत्नी निशा और बेटा धीरज की मौत हो गई। जबकि श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक लल्लू अपनी पत्नी, दो बेटे उनकी बहुओं और पोतों के साथ हरदोई के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। वह सभी बीतीरात नोएडा जाने के लिए निकले और शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी कार थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 68 के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में मां-बाप, दो बेटे, दो बहुओं और पोते की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी होना बताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपल्स हॉस्पिटल में शव के बदले मांगे 3.60 लाख रुपये, हंगामा
Next Article एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.