Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 03:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त दहशत में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग में चली गोली दो लोगों को जा लगी। घटना रात करीब 10:30 बजे राहुल बैठा के घर आयोजित तिलक कार्यक्रम की है। गोली लगने से एक युवक और पूजा करा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तिलक का कार्यक्रम चल रहा था और घर के आंगन में लोग गीत-संगीत और बातचीत में व्यस्त थे। इसी बीच अचानक फायरिंग की आवाज गूंजी और लोग घबरा गए।

लाइसेंसी राइफल से हुई फायरिंग, भीड़ में घुसी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिपरघाट निवासी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। पहली ही गोली अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में जा घुसी। गोली जगेश्वर बैठा (सिल्दा खुर्द निवासी) की पीठ में लगी और शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गई। वहीं पूजा करा रहे 60 वर्षीय पंडित अरविंद कुमार मिश्रा (कटैया निवासी) की जांघ में गोली आर-पार हो गई।

गोली चलते ही मचा हड़कंप, चीख-पुकार में बदला माहौल

गोली चलने के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग घायलों को संभालने में जुट गए। कुछ देर पहले जहां तिलक की रस्में चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घायलों को तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद रेफर कर दिया।

गया में चल रहा पंडित का इलाज

जानकारी के अनुसार, घायल पंडित अरविंद कुमार मिश्रा का इलाज फिलहाल गया के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे घायल जगेश्वर बैठा का भी इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, राइफल और पिस्टल जब्त

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपी के पास से लाइसेंसी राइफल और पिस्टल जब्त की गई है। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। इसके अलावा राइफल में लोड जिंदा कारतूस भी मिला है।

आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग की बात कही, पुलिस ने राइफल से पुष्टि की

पुलिस के मुताबिक आरोपी का कहना है कि गोली गलती से पिस्टल से चल गई। हालांकि जांच में सामने आया है कि फायरिंग राइफल से ही की गई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फायरिंग किस मकसद से की गई और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका रही।

हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के हथियारों के लाइसेंस को रद्द कराने के लिए संबंधित विभाग को अनुशंसा भेजी जाएगी। पुलिस ने साफ कहा है कि इस तरह शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों में फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई
Next Article भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.