Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब फिट इंडिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा खेल दिवस: किरेन रिजिजू
Headlines

अब फिट इंडिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा खेल दिवस: किरेन रिजिजू

January 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि अब से हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस को फिट इंडिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2020 के शुभारम्भ के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हैं। आप फिट रहोगे तो देश फिट रहेगा। भारत की असली ताकत युवा है। इस बार युवा महोत्सव की थीम ‘फिट यूथ फिट इंडिया’ है। युवा मामलों और खेल मंत्रालय तथा उत्‍तर प्रदेश सरकार संयुक्‍त रूप से 23वें राष्‍ट्रीय युवा उत्‍सव 2020 का आयोजन कर रहे हैं। सरकार 1995 से राष्‍ट्रीय युवा उत्‍सव का आयोजन कर रही है। उत्‍सव का उद्देश्‍य देश के युवाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि उन्‍हें विभिन्‍न गतिविधियों द्वारा अपनी प्रतिभा पेश करने का अवसर दिया जा सके। यह आयोजन प्रधानमंत्री की ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ की प्रतिबद्धता और विजन के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि देश की विविधतापूर्ण सामाजिक-सांस्‍कृतिक छवि पेश की जा सके।

अतीत से कटा व्यक्ति होता है भविष्य का त्रिशंकु: योगी आदित्यनाथ
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य समारोह का उद्घाटन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर स्थित जर्मन हैंगर पर बने भव्य विवेकानंद पंडाल में किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘जब कोई मनुष्य अपने पूर्वजों के बारे में ही लज्जित होने लगे तो समझ लो उसका अंत आ गया है।’ यानि जब हमें अपने अतीत के गौरवशाली क्षणों पर गर्व होने की बजाय लज्जा महसूस होने लगे तो समझ लो कि हम भविष्य को स्वयं कुंद कर दे रहे हैं। अतीत से कटा व्यक्ति भविष्य का त्रिशंकु होता है। उसका कोई लक्ष्य नहीं होता है। वह तो भटक जाता है।

देश के संसाधनों से पलने वाले लोग भारत के खिलाफ करते हैं षड्यंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था हमारा वेद दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ है, अथर्व वेद कहता है कि भारत हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। जिन लोगों को देश के अतीत की जानकारी नहीं वे भारत को एक राष्ट्र नहीं मानते हैं, देश के उच्च शिक्षण संस्थान में नारे लगते हैं। भारत के संसाधनों से पलने वाले लोग भारत के खिलाफ षड्यंत्र करते हैं, पुराण भी हमें भारत की सीमा के बारे में स्पष्ट चित्र प्रस्तुत करते हैं।

युवा महोत्सव 65 करोड़ लोगों की प्रेरणा का बनेगा केंद्र बिंदु
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा महोत्स्व के आयोजन का लेकर कहा कि मेरे लिए तो यह अवसर इसलिए और महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीते साल हमें कुंभ का आयोजन करने का मौका मिला। उस समय भी आयोजन से पहले लोग यहीं पूछते थे कितने लोग इस कुंभ में आएंगे, मैं कहता था, कुंभ में करीब 24 करोड़ लोगों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश की ही आबादी 23 करोड़ है। देश भर से इतने लोगों ने भाग लिया। प्रयागराज में कुंभ ने सुरक्षित और स्वच्दता का संदेश दिया। अब लखनऊ में होने वाला यह युवा महोत्सव देश के 65 करोड़ लोगों की प्रेरणा का केंद्र बिंदु बनेगा।

अनेकता में एकता हमारे देश की विशेषता
अनेकता में एकता’ हमारे देश की विशेषता है। जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, वेशभूषा, भाषा, खानपान, रहन-सहन में अनेकता, एकता में तब बदल जाती है, जब वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ मिशन संग जुड़ती हुई दिखाई देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष ‘फिट यूथ फिट इंडिया’ की थीम पर हो रहे युवा महोत्सव में विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका के कई राज्यों में तूफ़ान से 11 की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त
Next Article जेएनयू कुलपति को बर्खास्त कर हो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच : कांग्रेस

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.