Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 08:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाइक रोकते ही बेनकाब हो गया गंदे धंधे का खेल, दो धराये
Headlines

बाइक रोकते ही बेनकाब हो गया गंदे धंधे का खेल, दो धराये

May 21, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के पतरातू में नशे के गंदे धंधे पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। गुरुवार सुबह एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को सीधे सप्लायर तक पहुंचा दिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इलाके में यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि युवकों का संपर्क बाहर से नशा मंगाने वाले लोगों से था।

सुबह की चेकिंग में पुलिस को हुआ शक

घटना 21 मई की सुबह की है। पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे। उसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक आती दिखाई दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों घबराए हुए नजर आए। पूछताछ में बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम विक्की कुमार सिंह और पीछे बैठे युवक ने दीपक सिंह बताया। दोनों पतरातू थाना क्षेत्र के उचरिंगा गंझू टोला के रहने वाले हैं।

हावभाव से बढ़ा शक, तलाशी में मिला ब्राउन शुगर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीछे बैठे दीपक सिंह की हालत सामान्य नहीं लग रही थी। उसके हावभाव देखकर पुलिस को शक हुआ कि उसने नशा किया है। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दीपक सिंह की जींस की जेब से एल्युमिनियम फॉयल में लपेटा गया पदार्थ मिला। मौके पर जांच और तौल करने पर उसका कुल वजन 10.19 ग्राम निकला। पुलिस ने पुष्टि की कि बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर यानी हेरोइन है।

पहले बचने की कोशिश, फिर टूट गए आरोपी

शुरुआत में दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। वे बरामद पदार्थ के बारे में साफ जवाब नहीं दे पाए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलने लगा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें यह ब्राउन शुगर एक सप्लायर ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चेटमा हरिहरपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो को हिरासत में लिया। जांच में पुलिस को उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस को बड़े नेटवर्क की आशंका

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ दो-तीन लोगों का मामला नहीं है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इलाके में ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन युवाओं तक इसे पहुंचाया जा रहा था। पतरातू और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से नशे के कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से पुलिस ने गश्ती और चेकिंग अभियान तेज किया था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में पतरातू थाना कांड संख्या 123/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 17(b), 21(b) और 27(B) के तहत केस किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया है। एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे भी कार्रवाई हो सकती है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

इस कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पतरातू थानेदार शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, मो. अफजल हुसैन, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में Heatwave के बाद Storm Alert, इस रोज तक आंधी का खतरा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में Heatwave के बाद Storm Alert, इस रोज तक आंधी का खतरा
Next Article इबोला वायरस का खतरा बढ़ा, DGHS ने जारी की नई एडवाइजरी

Related Posts

Headlines

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
अन्य खबरें

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.