अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की जान चली गई। तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क पार कर रहे जवान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना भोरे-भोर कुजू नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कुजू पुलिस की गश्ती टीम इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आ रहे टाटा 709 मिनी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। घटना के तुरंत बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने घायल जवान को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : सावन की तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा पहाड़ी मदिर
इसे भी पढ़ें : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : रांची से लेकर पटना तक बेचा गया पावर ग्रिड में हुए डकैती का माल, 9 धराये
इसे भी पढ़ें : जंगल में जांबाजों ने दिखाया दम, खूंखार सहित तीन उग्रवादियों की कहानी खत्म



