Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : मंत्री इरफान
Headlines

गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : मंत्री इरफान

December 17, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इरफान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamtara : झारखंड के खाद्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने यह बाते जामताड़ा में FCI के चावल तस्करी का मामला सामने आने के बाद कही।

खाद्य मंत्री इरफान अंसारी कहा कि “जामताड़ा में चावल तस्करी का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यह न केवल सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का प्रश्न है, बल्कि आम लोगों के हक के चावल की तस्करी कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी सरकार ऐसे गोरखधंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।”

Advertisement Advertisement

इरफान ने कहा कि “पूरे मामले की गहराई से जांच होगी और इसमें शामिल बड़े सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि इस तस्करी में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक या अन्य अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो जानकारी मेरे संज्ञान में आई है, उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी।”

यहां याद दिला दें कि आज जामताड़ा के बेना इलाके में स्थित रामेश्वरा राइस मिल को साल कर दिया गया। जिला प्रशासन की स्पेशल टीम ने यहां रेड मारी थी। रेड के दरम्यान अवैध FCI के चावल और ‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ के पैकेट बरामद किये गये।

इसे भी पढ़ें : ‘उस्ताद’ के निधन पर बोले CM हेमंत- शून्य हुई तबले की थाप…

इसे भी पढ़ें : मुफ्त में होगा कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, CM नीतीश ने रखी आधारशिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूर होगा किसानों का हर दुख-दर्द, मंत्री शिल्पी ने दिया आश्वासन
Next Article संत जेवियर्स कालेज के फादर ने युवाओं के लिये खोल दिये बेहतरीन रास्ते… जानें क्या

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.