Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»छेड़छाड़ से तंग आकर युवती के परिवार ने छोड़ा गांव, घर के दरवाजे पर लिखी आतंक की दास्तान
Headlines

छेड़छाड़ से तंग आकर युवती के परिवार ने छोड़ा गांव, घर के दरवाजे पर लिखी आतंक की दास्तान

October 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बेहतर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सजग है और कड़े निर्देश भी लगातार दे रहे हैं। वहीं कानपुर देहात पुलिस की सख्ती के बाद भी लापरवाह बनी हुई है। यही वजह है कि युवती के साथ हो रही छेड़छाड़ के बाद पीड़ित परिवार को विकास दुबे बनकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़ित परिवार आतंक की दास्तां घर के दरवाजे पर लिख युवती का पूरा परिवार दबंग के आतंक से खौफजदा होकर गांव से पलायन कर चुका है और पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है।

जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में रहने वाला दबंग रामू मिश्रा गांव की युवती के साथ कोचिंग पढ़ने आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। परिजनों ने इसकी शिकायत राजपुर थाने से लेकर जनपद के एसपी से की, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंग रामू मिश्रा ने अपने साथियों के साथ उनसे मारपीट की और यह कहते हुए धमकी दी कि गोली मारकर विकास दुबे बन जाऊंगा।

युवती का पूरा परिवार इसकी धमकी से भयभीत है और वो गांव छोड़कर दूसरे गांव में अपने रिस्तेदारों के घर में रहने को विवश हो गया। पुलिस की लापरवाह कार्यशैली से हताश होकर और उनकी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने उनके साथ हो रहे आतंक और पीड़ा घर के दरवाजे पर लिखकर गांव को छोड़कर चले गए।

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि रामू मिश्रा दबंग किस्म का व्यक्ति है, उस पर कई मुकदमें भी पहले से दर्ज है। वहीं पीड़ित राजपुर थाने से लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे चुका है पर अभी तक न सुनवाई हुई और न ही कोई कार्यवाही। इस पूरी घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल भी लाजमी है। सवाल यह कि पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के बाद भी आरोपी युवक पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई। सवाल यह है कि क्या कानपुर देहात पुलिस एक और विकास दुबे बनने का इंतजार कर रही है कि आरोपी जघन्य अपराधों को अंजाम दे फिर पुलिस कार्यवाही करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: महिला और उसकी बेटी की फंदे पर लटकी मिली लाश
Next Article बुरी खबर: Tarak Mehta Ka Ulta Chashma के नट्टू काका का 67 साल की उम्र में निधन

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.