Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छोटे कस्बे के लड़कों को बना लिया मोहरा, मास्टरमाइंड ने रची गजब साजिश
Headlines

छोटे कस्बे के लड़कों को बना लिया मोहरा, मास्टरमाइंड ने रची गजब साजिश

November 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मास्टरमाइंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : रात करीब 12 बजे का वक्त था। बड़ाजामदा का इलाका नींद में डूबा हुआ था। तभी कुछ नकाबपोश लोग चुपचाप फुटबॉल मैदान के पास वाले रास्ते से होकर अनिल चौरसिया के घर की ओर बढ़े। दरवाजा खुला और कुछ ही मिनटों में घर के अंदर सन्नाटा और डर फैल गया। हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल दिखाते हुए घरवालों को कोने में बैठा दिया और नकद, गहने, ब्रेसलेट सब लेकर निकल गए। मामले को लेकर पुलिस कप्तान अमित रेणु ने चाईबासा एसडीपीओ अजय केरकेट्टा की देखरेख में SIT गठित की। SDPO  ने अपनी टीम के साथ लगातार छापेमारी शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगीं। करीब तीन हफ्तों की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली। पांच अपराधी… संजीव मिश्रा, राज कुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बीस हजार रुपये नकद, दो कारें, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद हुई।

जमशेदपुर का कुख्यात निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड जमशेदपुर का रहने वाला संजीव मिश्रा था। संजीव कोई नया खिलाड़ी नहीं था। उसके खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। वह पहले जेल जा चुका है और पुलिस फाइलों में आदतन अपराधी के रूप में जाना जाता है। इस बार उसने नया तरीका अपनाया… छोटे कस्बे के लड़कों को साथ लेकर डकैती की प्लानिंग की, इलाके की रेकी की और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस कांड को सुलझाने में एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी थानेदार नयन कुमार सिंह, गुवा थानेदार नितेश कुमार और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : बेहोश सांड जागते ही फिर बौराया, क्या कर गया आज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेहोश सांड जागते ही फिर बौराया, क्या कर गया आज… जानें
Next Article झारखंड में हर जिले तक पहुंचेगी ICU सुविधा, रांची में हुआ बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.