Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना से जून में रोज हो रही थी 75 मौतें, जुलाई में घटकर हो गईं 50
देश

कोरोना से जून में रोज हो रही थी 75 मौतें, जुलाई में घटकर हो गईं 50

July 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आ रही है। दिल्ली में जून में जहां हर रोज औसतन 75 मौतें हो रही थीं, जुलाई में यह घटकर 50 हो गई हैं। पिछले सात दिनों का डाटा देखें तो मौत में और कमी आई है और अब रोज औसतन 40 मरीजों की जान जा रही है। दिल्ली सरकार के कोविड एक्सपर्ट डॉक्टर महेश वर्मा का कहना है कि अभी दिल्ली में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में दिख रही है। लेकिन अभी यह अलर्ट का समय है। इसे हल्के में लेने के बजाए और ज्यादा प्रिकॉशन फॉलो करने का समय है, ताकि जो गिरावट दर्ज की गई है, उसे बरकरार रखा जाए।
मॉनसून में भी संक्रमण नियंत्रण में रहे, तब इस वायरस में कमी की बात की जा सकती है। मार्च में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। उस महीने केवल दो मौतें हुई थीं, लेकिन अप्रैल में मौतों की संख्या बढ़कर 59 हो गई। मई में संक्रमण और मौतों में तेजी आई और 31 मई तक दिल्ली में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ कर 473 तक पहुंच गई। अप्रैल में औसतन हर रोज दो मौतें हुई तो मई में 13। लेकिन जून में दिल्ली में कोविड की वजह से कुल 2,269 लोगों की जान चली गई, यानी हर रोज मौत का आंकड़ा 75.63 तक पहुंच गया।
अब जुलाई में मौत की संख्या में कमी आने शुरू हुई है। 14 जुलाई तक दिल्ली में 704 मरीजों की जान गई, यानी औसतन हर रोज 50 मरीजों की जान कोविड की वजह से गई। अबतक कोरोना से दिल्ली में 3,487 मौतें हो चुकी हैं।
दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,647 नये मरीज सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1.17 लाख हो गई। वहीं इस अवधि में 41 और लोगों की मौत के साथ महामारी में यहां जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,487 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यह लगातार पांचवा दिन है जब नए मामलों की संख्या एक से दो हजार के बीच रही है। बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,807 रही जो गत दिन 18,664 मरीजों से कम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिड़ीह से दस साइबर अपराधी गिरफ्तार
Next Article जियो-बीपी पेट्रोल पंप का मालिक बनकर आप भी करें खुद का बिजनेस

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.