Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 अगस्त पर दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकी हमले का अलर्ट, जैश-लश्कर रच रहे साजिश
देश

15 अगस्त पर दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकी हमले का अलर्ट, जैश-लश्कर रच रहे साजिश

August 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकी हमले का अलर्ट है. इनमें कहा गया कि जैश और लश्कर के आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला कर सकते हैं. इतना ही नहीं लश्कर और जैश के आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं.

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस, जीआरपी, लोकल पुलिस और तमाम स्टेट की इंटेलिजेंस एजेंसी को ये इनपुट भेजे हैं. आतंकियों के रडार पर महत्वपूर्ण सिक्योरिटी इंस्टॉलेशन, आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट हैं. इसके अलावा आतंकी जवानों को भी टारगेट बना सकते हैं.

अलर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन भारत में हथियार और आईईडी भेज चुके हैं. इसमें कुछ छोटे हथियार भी हैं, जो किसी एक शख्स को टारगेट करने के लिए हैं. इसके अलावा IED का इस्तेमाल पब्लिक प्लेस पर धमाके के लिए किया जा सकता है. इस बार आतंकी सॉफिस्टिकेटेड IED का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, सर्किट की वजह से कई बार IED ब्लास्ट पूरा नहीं होता, इसलिए आतंकी इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

संदिग्ध चीजों पर रखें खास नजर

सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी दी गई कि कोई संदिग्ध चीज मिले तो उसकी बेहद सावधानी से जांच करें और डिफ्यूज करने में भी ज्यादा सावधानी बरतें, सॉफिस्टिकेटेड IED मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दे सकता है इसलिए जो पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर पर तैनात हैं वो भी खास सावधानी बरतें और सही से जांच करें.

क्या है दूसरे अलर्ट में?

दूसरे अलर्ट में कहा गया है कि लश्कर के 6 आतंकी कमांडर मोहम्मद सादिक की लीडरशिप में पीओके में KOTIL नाम के लॉन्चिंग पैड पर तैयार हैं. ये आतंकी 15 अगस्त से पहले भारतीय सीमा में घुसपैठ कर बड़े हमले की फिराक में हैं.

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकी पीओके में DATOTE नाम के लांचिग पैड पर तैनात हैं. ये लांचिंग पैड बालाकोट के करीब का इलाका है. जैश के ये 5 आतंकी ही जम्मू कश्मीर के रास्ते घुसपैठ करने की फिराक में हैं और IED ब्लास्ट को अंजाम दे सकते हैं.

जम्मू कश्मीर में हमले की फिराक में आतंकी

एक दूसरे अलर्ट में बताया गया है कि लश्कर के 4 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. 4 आतंकियों का ये ग्रुप पीओके के TUNDWALA फॉरेस्ट एरिया के लांचिंग पैड पर मौजूद है. लश्कर के इन 4 आतंकियों का प्लान है कि पहले घुसपैठ की जाए और फिर जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला किया जाए. खुफिया एजेंसियों से मिली इन जानकारियों के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: 18 अगस्त को ही लागू हो सकती है पारा शिक्षकों की फाइनल हुई नियमावली!
Next Article राशिफल: इन राशियों की परेशानियों का होगा समाधान, जानिए कैसे रहेगा आपका दिन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.