Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत और श्रीलंका : मोदी
देश

आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत और श्रीलंका : मोदी

February 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेन्द्रा राजपक्षे के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता के बाद कहा कि दोनों देश आतंकवाद को एक बड़ा खतरा मानते हैं और इससे डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और उसे पूरी मानवता पर हमला बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेन्द्रा राजपक्षे के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य के दौरान कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को विशेष महत्व देता है। दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की है।

Advertisement Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत के प्रमुख ट्रेनिंग संस्थानों में श्रीलंका के पुलिस अधिकारियों को आतंक विरोधी कार्रवाई से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान लोगों से लोगों के संपर्क, पर्यटन और यातायात संबंधित संपर्क को लेकर सहयोग पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि हाल ही में चेन्नई से जाफना के बीच सीधी हवाई यात्रा का संचालन होना इसका एक उदाहरण है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेन्द्रा राजपक्षे का स्वागत किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह राजपक्षे की पहली विदेश यात्रा है। दोनों देशों के नेताओं ने संबंधों के व्यापक कैनवास की समीक्षा के लिए व्यापक व गहन वार्ता की। दोनों नेताओं ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और कल्याण की हमारी साझा प्राथमिकताएं एजेंडा में सबसे ऊपर हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति शुक्रवार शाम भारत की राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। आज सुबह उन्होंने सबसे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि विकास, प्रगति और सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देश सहयोगी हैं। इसके बाद राजपक्षे का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। जहां से राजपक्षे महात्मा गांधी की स्माधी राजघाट गए और राष्ट्रपिता श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रदूषण फैला रहे हार्ड कोक फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करें रामगढ़ डीसी :  हेमंत सोरेन
Next Article अमृतसर ड्रग्स तस्करी में पंजाबी अभिनेता मनतेज मान गिरफ्तार

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.