Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमी के घर मिलीं 3 दिन से लापता मुखिया
देश

प्रेमी के घर मिलीं 3 दिन से लापता मुखिया

August 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जयपुर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे की प्रधान रही पिंकी चौधरी के लापता होने के 3 दिन बाद अब इस मामले से पर्दा उठ गया है. रविवार को पूर्व प्रधान पिंकी अपने प्रेमी अशोक कुमार के साथ गोलिया चौधरियान गांव में उसके घर पर मिलीं. वहां पिंकी ने पुलिस के दिये बयानों में साफ कहा है कि वह पति से तलाक होने तक अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहेंगी.

पुलिस को कहा अपनी मर्जी से आई हैं

समदड़ी थानाधिकारी मिठाराम चौहान ने बताया कि तीन दिन पहले समदड़ी की पूर्व प्रधान के पिता वेलाराम ने बेटी पिंकी चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस बीच रविवार को सूचना मिली कि पिंकी गोलिया चौधरियान निवासी अशोक कुमार के साथ उसके घर पर है.

जब पुलिस ने वहां पहुंच कर पिंकी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थीं और अब अशोक के साथ वह लिव इन में रहना चाहती हैं. साथ ही एसपी कार्यालय में भेजे गए ई-मेल के बारे में उनका कहना था कि वह ई-मेल उन्होंने खुद ही भेजे थे. उसमें जो आरोप लगाए गए थे उस मामले में वह अपने पति और ससुर पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहती है और अपने बच्चे के साथ अशोक के साथ लिव इन में रहेंगी. इस पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर वहां से वापस चली आई.

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही थी कई प्रकार की अटकलें
पिछले तीन दिन से पूर्व प्रधान पिंकी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. इन सभी बातों से अब पर्दा उठ चुका है. मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधान पिंकी चौधरी ने कई खुलासे किए हैं. उनका कहना था कि वह जहां हैं, वहां सुरक्षित हैं.

पिंकी ने बताया कि उनके पिताजी के ऊपर ससुराल पक्ष की ओर से दबाव बनाकर उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था. इसके बाद मीडिया में यह बात सामने आई कि वह लापता हो गई है. पिंकी ने बताया कि उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हें समाज से बहिष्कृत करने की धमकी भी दे रहे हैं. अब ससुराल पक्ष को जो भी बताना वह कोर्ट में ही बताऊंगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क दुर्घटना में पत्थर व्यवसाई व भाजपा नेता की मौत
Next Article एक दिन में कितना कदम पैदल चलना चाहिए, जानिए पूरे दिन का फिटनेस प्लान

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.