Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंजाबः संगरूर में स्कूल वैन में लगी आग, चार बच्चे जिंदा जले
देश

पंजाबः संगरूर में स्कूल वैन में लगी आग, चार बच्चे जिंदा जले

February 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– चारों मासूम नर्सरी कक्षा में पढ़ते थे, इनमें दो बच्चियां एक ही परिवार की

– मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में स्कूल वैन में शनिवार की दोपहर बाद आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गए, जबकि आठ बच्चे झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन चालक भी जख्मी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

संगरूर जिले के गांव लौंगोवाल के सिमरन पब्लिक स्कूल में करीब तीन बजे छुट्टी हुई तो रोजाना की भांति स्कूल वैन बच्चों को लेकर उनके घर के लिए रवाना हो गई। लौंगोवाल-पिंडी रोड पर वैन में आग लग गई, लेकिन चालक को पता नहीं चला। वैन के पीछे आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में सवार व्यक्तियों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने वैन को रुकवाया लेकिन तेज हवा के चलते पल भर में ही आग ने वैन को चपेट में ले लिया। वैन में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को निकालना शुरू किया लेकिन चालक के पीछे वाली सीट की खिड़की कोशिश करने के बावजूद नहीं खुली। नतीजतन देखते ही देखते चार बच्चे आग में झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वैन चालक भी जख्मी हो गया है लेकिन ग्रामीण आठ बच्चों को वैन से बाहर निकालने में कामयाब रहे।

मृत बच्चों की पहचान अराध्या पुत्री सतपाल, कमलप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह, नवजोत कौर पुत्री जसवीर सिंह और सिमरजीत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। चारों मासूम नर्सरी कक्षा में पढ़ते थे। इनमें से दो बच्चियां एक ही परिवार की थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सेतिया, जिला उपायुक्त और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुबई में फंसे आठ युवक भारत लौटे
Next Article चीन से लाए गए करीब 600 यात्री अगले हफ्ते अपने-अपने घर जा सकेंगे

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.