Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘अनपढ़’ लगा रहे 15 राज्यों के पढ़े-लिखों को चूना, जाने क्या करते है ऐसा?
Headlines

‘अनपढ़’ लगा रहे 15 राज्यों के पढ़े-लिखों को चूना, जाने क्या करते है ऐसा?

August 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राजस्थान। राजस्थान के भरतपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह रैकेट 15 राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पिछले तीन महीनों के अंदर पुलिस ने 100 से अधिक ठगों को गिरफ्तार किया है. यह ठग ऑनलाइन सेक्सुअल चैट के जरिए लोगों को फंसाते फिर उनसे ब्लैकमेलिंग करते थे.

 

auto

इस रैकेट में शामिल एक ठग ने कहा कि मेवात इलाके में ऑनलाइन ठगी गैंग में शामिल बच्चे से बुजुर्ग तक सभी अनपढ़ हैं और वह 10 से 20 लाख रुपए हर महीने कमा लेते हैं. यह ठग बुजुर्ग लोगों से फेसबुक के जरिए लड़की बनकर फ्रेंडशिप करते और फिर उनके साथ सेक्सुअल वीडियो चैट करके ब्लैकमेलिंग करते थे.

गिरफ्तार ठग

 

ठग का कहना है, ‘उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करते हुए धमकी देते कि आपकी लड़की के साथ ऑनलाइन सेक्सुल एक्टिविटी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है और अब इसे यूट्यूब पर वायरल कर आपको बदनाम किया जाएगा, जिसके बाद  पीड़ित व्यक्ति भयभीत हो जाता है उनके झांसे में आ जाता है.’

गिरफ्तार ठग

 

ठग ने बताया कि वह पीड़ित से 10 से 50 लाख रुपये तक वसूली कर लेते थे. ठग का दावा है कि यहां मेवात इलाके में किसी भी राज्य की सिम 1000 रुपये में आसानी से मिल जाती है और उसका उपयोग ऑनलाइन ठगी के लिए करते हैं और फिर उस सिम को पानी की बोतल में डाल देते हैं, जिससे उस नंबर की सिम की लोकेशन पुलिस ट्रेस नहीं कर सके.

 

मेवात इलाके के ठग अपने जिले या अपने राज्य में ठगी की वारदातों को अंजाम नहीं देते हैं बल्कि ज्यादातर पूर्वी, दक्षिण भारत और मध्य भारत के राज्य में अंजाम देते हैं, जिसका नतीजा है कि भरतपुर जिले में इन ठगों के खिलाफ आज तक कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है, जबकि अन्य राज्यों की पुलिस मामला दर्ज करके यहां स्थानीय पुलिस से संपर्क करती.

 

सेक्सुअल वीडियो चैट के अलावा ये ठग ओएलएक्स के जरिये वाहन सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं. खास बात है कि इसके लिए ठग किसी आर्मी कर्मचारी, अधिकारी की वर्दी के साथ फोटो व सैन्य ग्रुप के फोटो, हथियार सहित कैंटीन कार्ड,आर्मी के कर्मचारी का परिचय पत्र आदि डालकर चैट करते थे.

 

जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिले की कुछ तहसीलों में ठग गिरोह संचालित है, जो देश के अनेकों राज्यों में भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं, जिससे ऑनलाइन ठगी की वारदात कम हो.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूध उफनने पर मां का रौद्र रूप, कपड़े उतरवाकर बच्चों को इतनी बुरी तरह पीटा की हुई गिरफ्तार
Next Article बेटी ने कराई पिता की हत्या, बस एक सुराग से खुल गया राज, जाने इसके पीछे की वजह?

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.