Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 11:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 800 फीट गहरी खाई में गिरा बॉक्साइट लदा ट्रक, 5 की मौत; 3 घायल
झारखंड

800 फीट गहरी खाई में गिरा बॉक्साइट लदा ट्रक, 5 की मौत; 3 घायल

August 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला। विशुनपुर थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी में शुक्रवार सुबह बॉक्साइट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। चार की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बॉक्साइट लदा ट्रक काठु पानी गांव के गुरदरी माइंस से बॉक्साइट लेकर चंदवा जा रहा था। ट्रक में चालक-क्लीनर सहित आठ लोग सवार थे।

ट्रक जैसे ही नेतरहाट घाटी के लुती मोड़ पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक खाली ट्रक से साइड लेने के दौरान धक्का लग गया। इस कारण बॉक्साइट से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। मौके पर चालक बसंत अइंद, लुसिया टोप्पो, फगनी असुर, सरिता मुंडाइन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में आशा सिठिया की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विशुनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार, गुरदरी थाना प्रभारी शहरु उरांव, नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे के अलावा बनारी एवं चोरकाखाड पुलिस पिकेट से पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। यहां घायलों को स्‍थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक लोहरदगा शहरी क्षेत्र निवासी अली इमाम कुरैशी का है।

मृतकों में पांच काठु पानी गांव के हैं। इनमें चालक बसंत अईनद (18), लुसिया टोप्पो (65), फगनी असुर (62), सरिता देवी (30), एवं आशा सिठियो (22) शामिल हैं। इसके अलावा इसी गांव के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें रोशन चोरांट (16), संगीता असुर (19) एवं प्रियंका केरकेटा (18) वर्ष शामिल हैं।

ट्रक पर चालक के अलावा सात अन्य लोग सवार थे। गांव के 6 लोग गाड़ी में सवार होकर खुखडी चुनने के लिए नेतरहाट घाटी आ रहे थे। इलाके के ग्रामीण जरूरी कार्यों के लिए बॉक्साइट ट्रक में ही बैठकर यात्रा करते हैं। इन इलाकों में यात्री वाहनों का परिचालन बहुत ही कम संख्या में होता है, लेकिन फिलहाल वह भी कोरोना वायरस के कारण बंद है। इसके कारण मजबूरन लोग बॉक्साइट ट्रक का ही सहारा लेते है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्मार्टफोन के दामों में भारी गिरवाट, इन कंपनियों का फोन हुआ सस्ता
Next Article पूर्व विधायक ने फर्जी खबर चलाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.