Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 05:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोला में मिली आजसू नेता की लाश, हत्या की आशंका
झारखंड

गोला में मिली आजसू नेता की लाश, हत्या की आशंका

December 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जहां एक और जिला प्रशासन खुशी के माहौल में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर गोला में आजसू नेता की मिली लाश ने सनसनी फैला कर रख दी है। पेटरवार- रजरप्पा मुख्य मार्ग पर गोला थाना क्षेत्र के धोबिया जारा के सुनसान रास्ते पर आजसू नेता अंबुज केवट की लाश मंगलवार को बरामद हुई। बरामद लाश की स्थिति देखकर पुलिस और आम नागरिक भी हैरान थे। शरीर पर ना तो कोई धारदार हथियार से वार करने का निशान था और ना ही किसी ने उन्हें गोली मारी है। सुनसान इलाके में उनकी मौत ने अधिकारियों को भी हैरान कर कर रख दिया है। पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हेसापोड़ा गांव के रहने वाले अंबुज केवट अपने ससुराल बोकारो जिले के चास इलाके में गए हुए थे। वह सोमवार की रात अपनी पैशन प्रो बाइक  से घर वापस लौट रहे थे। उनके साथ रास्ते में क्या हुआ, इसका पता किसी को नहीं चला।
मंगलवार को उनकी लाश ग्रामीणों ने देखी। एसपी ने बताया कि सड़क पर अंबुज की बाइक खड़ी थी और वहां से लगभग 200 मीटर दूर लाश पड़ी हुई थी। अंबुज के सर पर हेलमेट लगा हुआ था। उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। एसपी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी और गोला पुलिस पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।
पार्टी कार्यकर्ता की मौत से मैं आहत हूं : सीपी चौधरी
अंबुज केवट की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी गोला पहुंचे। उन्होंने एसपी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंबुज की मौत से पार्टी को भारी क्षति हुई है। यह बेहद ही कर्मठ कार्यकर्ता थे। चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, ताकि उनकी मौत की वजह स्पष्ट हो सके। हालांकि चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से उनकी बाइक और लाश मिली है, उससे यह संदेह हो रहा है कि किसी ने उनकी हत्या की है। लेकिन यह कैसे हुआ, इसका पता पुलिस ही लगाएगी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजद का ऑफर- तेजस्वी को बनाएं CM , नीतीश कुमार को बनाएंगे PM कैंडिडेट
Next Article हेमंत सोरेन सरकार का एक साल : मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान से 171 योजनाओं का उद्घाटन और 59 का किया शिलान्यास

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.