Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 04:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में कोयला तस्करों की आई शामत, डीसी माधवी मिश्रा ने बनाया ये मास्टरप्लान
झारखंड

रामगढ़ में कोयला तस्करों की आई शामत, डीसी माधवी मिश्रा ने बनाया ये मास्टरप्लान

February 16, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़, 16 फरवरी (स्वदेश टुडे)। रामगढ़ जिले में कोयले के अवैध कारोबार करने वाले तस्करों की शामत आ गई है। रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने उन सभी पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके निर्देश पर एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने जिले में सात स्थानों पर चेकनाका बनाने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

इसे भी पढ़ें- अब नहीं होगी जंग? यूक्रेन बॉर्डर से रूसी सैन्य टुकड़ियों की वापसी शुरू; जानें कैसे रुका सबसे बड़ा विश्वयुद्ध

इसे भी पढ़ें-DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

इसे भी पढ़ें-23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

इसे भी पढ़ें-Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

इसे भी पढ़ें-Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

इसे भी पढ़ें-Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

इसे भी देखें- रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

इसे भी पढ़ें- ‘पापा आप के राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिख 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर

एसडीओ ने कहा है कि जिले में कई स्थानों पर कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन एवं व्यापार किए जाने की सूचना मिल रही है, जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार के नेतृत्व में सात टास्क फोर्स भी बनाए गए हैं। यह सभी टास्क फोर्स अलग-अलग स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। हर स्थान पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रतिदिन रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चेक नाका पर मौजूद रहेंगे। उनके द्वारा बनाए गए चेकनाका पर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जाएगी। इन सभी कार्यों का पर्यवेक्षण जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार के द्वारा किया जाएगा। वह अपनी देखरेख में सभी चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे और आवश्यक कार्य करेंगे।

 

रुंगटा के प्लांट के बाहर मुस्तैद रहेंगे दंडाधिकारी

रामगढ़ जिले में कोयले का अवैध कारोबार सबसे अधिक बड़े पैमाने पर रुंगटा ग्रुप के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी सूचना लगातार जिला प्रशासन को मिल रही है। रामगढ़ एसडीओ ने उस ग्रुप के द्वारा किए जा रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उनके प्लांट के बाहर ही चेक नाका बनाने का निर्णय किया है। रामगढ़ एसडीओ के द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार आलोक स्टील, करमा के समीप चेक नाका बनाया जाएगा। इसके अलावा झारखंड इस्पात, हेसला के समीप भी चेक नाका बनाकर कोयले के अवैध कारोबार को रोकने का काम किया जाएगा। इन दोनों प्लांट के मालिक रुंगटा ग्रुप ही हैं।

 

इन स्थानों पर बन रहा चेक नाका, प्रतिनियुक्त हुए दंडाधिकारी

रामगढ़ जिले में आलोक स्टील कर्मा के समीप बने चेक नाका पर लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता रितेश रंजन, आरा कांटा चार नंबर पर पेट्रोल पंप के समीप लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुमन चंद्र पटेल, झारखंड इस्पात हेसला के समीप बने चेक नाका पर पीएचइडी के सहायक अभियंता शिव कुमार दिनकर, पतरातू डैम के पास खैरा मांझी द्वार पर बने चेक नाका पर पतरातू के कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, मांडू प्रखंड कार्यालय के पास बने चेक नाका पर मांडू के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक पवन कुमार, बारलौंग चौक पर बने चेक नाका पर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर प्रसाद और डीवीसी चौक गोला पर बने चेक नाका पर कनीय अभियंता अखिलेश कुमार बतौर दंडाधिकारी कार्य करेंगे।

एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने जिला नजारत उप समाहर्ता को उन सभी स्थानों पर चेकनाका बनाते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। रामगढ़ एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने इस संबंध में एसपी प्रभात कुमार को भी एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक चेक नाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ एक-चार सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसभी राज्यों में हटेंगे कोविड प्रतिबंध? केंद्र ने चिट्ठी लिखकर दिए ये निर्देश
Next Article बरकट्ठा में तेजी से पांव पसार रहे हैं साइबर अपराधी

Related Posts

Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.