Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी के खाते से 12 लाख 80 हजार की अवैध निकासी
झारखंड

रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी के खाते से 12 लाख 80 हजार की अवैध निकासी

May 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

धनबाद। रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी चुन्नू सिंह के बैंक अकाउंट से मंगलवार को 12,80,000 रुपए की फर्जी निकासी हुई है। जब खाता धारी चुन्नू सिंह को यह जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बेटी के साथ झरिया बाजार शाखा एसबीआई बैंक पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक अधिकारी के द्वारा ही फर्जीवाड़ा कर पैसे को दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने न तो पैसे की निकासी की और न ही मैंने कहीं हस्ताक्षर किया तो फिर मेरा पैसा दूसरे के अकाउंट में कैसे ट्रांसफर हो गया।
बताया जा रहा है कि जिनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है वह पहले बैंक में ही कार्यरत थे। उनका नाम समशेर आलम हैं। वहीं खाता धारी के द्वारा काफी हो हंगामा किया जा रहा था। लेकिन बैंक मैनेजर के पास इसका कोई जवाब नहीं था। खाता धारी चुन्नू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे रिटायरमेंट का पैसा बैंक में जमा था। पहले 2,80,000 रुपये लोन निकाल लिया गया। फिर कुछ दिन के बाद 10,00000 रूपया जो फिक्स डिपॉजिट था, जिसे पूरा होने पर उसे दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया हैं।

बैंक डिटेल के अनुसार पूर्व बैंक कर्मी शमशेर आलम के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया हैं। खाताधारक चुन्नू सिंह की पुत्री पूनम सिंह ने इसमे सीधे सीधे बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की बैंक खाते से पूर्व बैंक कर्मी के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाना और बगैर कोई दस्तखत किए खाते से लोन निकल जाना, यह बिना बैंक अधिकारी की मिलीभगत से नहीं हो सकता। उन्होंने बैंक पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पैसा वापस करने और पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वही एसबीआई झरिया बाजार शाखा के बैंक मैनेजर गोपाल कुमार ने कहा कि लोन का मामला पहले का है और पैसा ट्रांसफर कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी। वहीं पूछे जाने पर कई सवालों का जवाब बैंक मैनेजर नहीं दे सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के जेलों से सात हजार कैदियों को छोड़ा जायेगा: आईजी
Next Article चतरा से 15 किलो का आइइडी बम बरामद

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.