Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो ही आदिवासी-मूलवासी का असली दुश्मन- भाजपा
झारखंड

झामुमो ही आदिवासी-मूलवासी का असली दुश्मन- भाजपा

August 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए कहा है कि झारखंड आंदोलन का सौदेबाज झामुमो ही आदिवासी-मूलवासी का असली दुश्मन है। मुंबई के लोगों को बालू बेचने वाले हेमंत सोरेन के मुंह से आदिवासी-मूलवासी की बात शोभा नहीं देती।   प्रभाकर ने कहा कि जनता ने झामुमो को कर दिया तड़ीपार, फिर भी बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

श्री प्रभाकर ने कहा कि राज्य और आदिवासियों का सबसे ज्यादा भला भाजपा ने किया है। अलग राज्य का गठन स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। भाजपा ने ही आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन और संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया। आज मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास कर रहा है। संथालपरगना तेजी से देश के मानचित्र पर उभर रहा है।

auto

श्री प्रभाकर ने कहा कि जनता पहले ही झामुमो का राजनीतिक सेंदरा कर चुकी है, क्योंकि झामुमो राज्य के लुटेरों का साथ दे रहा है। लालू प्रसाद कहते थे कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा। कांग्रेस ने दो दो बार झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की और अलग राज्य नहीं बनने दिया। आज हेमन्त सोरेन उनकी चौखट पर शीश झुका रहे हैं। झामुमो ने लालू और कांग्रेस के साथ मिलकर एक निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बना दिया और सबने मिलकर राज्य का चार हज़ार करोड़ रुपया लूट लिया और मधु कोड़ा को कानून का कोड़ा खाने के लिए छोड़ दिया।

श्री प्रभाकर ने कहा कि झामुमो ने लगातार आदिवासियों और संथालपरगना को छलने  का काम किया है। आज चालीस वर्षों से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद संथालपरगना के विकास के लिए झामुमो ने कोई पहल नहीं की, इसलिए जनता ने पहले ही बाप-बेटे का राजनीतिक सेंदरा कर दिया है। पहले हेमन्त सोरेन दुमका से हारे और फिर शिबू सोरेन लोकसभा चुनाव में परास्त हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाने के लिए निःशुल्क कैंप का आयोजन
Next Article मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में झारखंड के पहले आयुष्मान अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा 

Related Posts

Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.