Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लव जेहाद : आजमगढ़ में पढ़ाई के दौरान हैदर ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया
झारखंड

लव जेहाद : आजमगढ़ में पढ़ाई के दौरान हैदर ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया

June 24, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। लव जिहाद के आरोपित हैदर हुसैन ने दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पढ़ाई के दौरान युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। कुछ दिन पहले ही उसने युवती को भगा ले जाने की साजिश रची। उसने लड़की को बहला-फुसलाकर उससे कुछ रुपये और एटीएम कार्ड लिए और अपने मंसूबे को अंजाम दे डाला।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित हैदर ने बताया कि हिंदू परिवार की युवती दो वर्ष पहले उसके संपर्क में आई थी। उसने बताया कि वह मूलतः हजारीबाग जिले के बड़कागांव का रहने वाला है। उसके पिता जुम्मन अंसारी बड़का गांव में ही रहते हैं। अपने रिश्तेदारों के सहयोग से वह पढ़ाई के लिए आजमगढ़ गया था, जहां उसे उक्त लड़की से प्रेम हो गया।

आरोपित ने बताया कि उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उसने कुछ दिनों पहले युवती को भगा ले जाने की साजिश रची। उसके प्रेम जाल में फंसी युवती भी इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद कुछ रुपये और एटीएम कार्ड लेकर वह लड़की के साथ रफूचक्कर हो गया। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि दोनों ने इस दौरान विभिन्न एटीएम से पैसे भी निकाले थे।

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित हैदर हुसैन को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में बैठाया है। लापता युवती की बहन भी पिछले 36 घंटे से थाना परिसर में ही उसका इंतजार कर रही है। उसे उम्मीद है कि उसकी बहन सही सलामत उसकी आंखों के सामने कभी भी आ सकती है लेकिन इस बारे में उसने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। उसका कहना है कि उसकी बहन के मिल जाने के बाद वही सब कुछ बताएगी।

आजमगढ़ पुलिस पिछले 18 घंटों से लापता युवती को विभिन्न स्थानों पर ढूंढ रही है। उनका सहयोग रामगढ़ जिला पुलिस भी कर रही है। इस बीच मामले के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव को जब सूचना मिली तो तत्काल रामगढ़ जिले के लिए टीम निकल गई। यूपी पुलिस ने इनोवा कार (यूपी 45-एएल 3454) में एक महिला कांस्टेबल के साथ लापता युवती की बहन को भी बिठाया ताकि उनके परिवार का भरोसा बना रहे।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले में लव जिहाद एक संगीन मामला उजागर हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस जब हैदर हुसैन को गिरफ्तार करने बुधवार रात को वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भीलवाड़ा में पहुंची, तो उन पर हमला हुआ। उनके कार के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस के साथ हाथापाई की गई। चालक के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने आरोपित को भी छुड़ा लिया। इस हाथापाई के दौरान छापेमारी दल में शामिल महिला पुलिस भी हुई चोटिल हुईं। इसके बाद यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार आधी रात छापेमारी कर आरोपित को फिर से धर दबोचा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपातकाल की यादें…
Next Article ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.