Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 04:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरवी जमीन वापस मांगने पर क’त्लेआम
झारखंड

गिरवी जमीन वापस मांगने पर क’त्लेआम

October 14, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chaibasa : गिरवी रखा गया जमीन जी का जंजाल बन गया। बवाल ऐसा हुआ कि तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी। पति-पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। तीनों की डेड बॉडी को बल्ली से बांधकर सियांकेल के जंगल में फेंक दिया गया। यह जंगल चाईबासा के टेबो थाना क्षेत्र में पड़ता है। कुछ गांववालों की नजर तीनों डेड बॉडी पर पड़ी। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंच कर तीनों डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त 57 साल के दुगलू पूर्ति, उसकी 48 साल की बीवी सुकबारो पूर्ति और 24 साल की बेटी दसकीर पूर्ति के तौर पर की गयी। इस बात का खुलासा आज चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने किया।

SP ने मीडिया को बताया कि मृतकों के परिजनों को शंका थी कि डायन बिसाही के चक्कर में तीनों की हत्या की गयी है। इल्जाम है कि गांव के ही कुछ लोग दुगलू पूर्ति की बीवी सुकबारो पूर्ति को डायन कहकर संबोधित करते थे। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी। जांच के दरम्यान पता चला कि सेम नाग और सनिका नाग के पिता ने दुगलू पूर्ति से चार हजार रुपये उधार लिये थे। रुपयों के एवज में दुगलू पूर्ति के पास जमीन को गिरवी रख दिया गया था। सेम और सनिका नाग बीते 10 अक्टूबर की रात दुगनू पूर्ति के घर पहुंचे। उन्होंने खेती करने के वास्ते अपनी जमीन वापस मांगी। दुगलू ने जमीन वापस देने इनकार कर दिया। इल्जाम है कि बात बढ़ी और दोनों ने मिलकर दुगलू पूर्ति को जान से मार दिया। दुगलू को बचाने आयी उसकी बीवी को भी मार डाला। वहीं घर में सो रही दुगलू की जवान बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद एक-एक कर तीनों लाशों को बल्ली में बांधकर जंगल में फेंक दिया। दोनों संदेही गुनहगारों को दबोचने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन का बाबूलाल पर पलटवार- “शर्म की बात है…” देखें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा, IB अलर्ट के बाद फैसला
Next Article ED रेड पर बोले बन्ना गुप्ता- जितना ज़ुल्म होगा हम उतना मजबूत होंगे

Related Posts

झारखंड

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
झारखंड

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026
Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.