Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे की हत्या
Headlines

झारखंड में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे की हत्या

October 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मेदनीनगर। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत क्षेत्र के शिल्दा खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह मां-बेटे की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपित भाइयों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत क्षेत्र के शिल्दा खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह कलावती देवी (60 ) और उसके पुत्र प्रभु सिंह (38) की हत्या कर दी गयी। उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना को प्रभु सिंह के चचेरे भाई विनोद सिंह (18) और बबन सिंह (23) ने अंजाम दिया।

दोनों आरोपितों ने घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ली है और न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद के साथ-साथ अंधविश्वास का भी मामला सामने आ रहा है। हालांकि, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

मृतक प्रभु सिंह और बबन सिंह के परिवार के बीच पिछले कई वर्षो से जमीन और भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपितों की सगी चाची कलावती देवी और पुत्र प्रभु सिंह गुरुवार की सुबह की शिल्दा खुर्द गांव के झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित पाही पर खेत की जुताई करने पहुंचे थे। इसी पाही की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और पिछले दो वर्षो से भूत प्रेत को लेकर यह विवाद और गहरा चुका था। इसी कारण उनकी टांगी से काट कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बीर सिंह मुंडा और थाना प्रभारी रंजित कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपितों के सरेंडर करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के लिए कही ये बात
Next Article मुख्यमंत्री ने देवेन्द्र माझी को पुण्यतिथि पर किया नमन

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.