Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 02:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एचएमसीएच के फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के इम्यूनिटी को लेकर सदर विधायक ने जताई चिंता, विशेष किट का किया वितरण
झारखंड

एचएमसीएच के फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के इम्यूनिटी को लेकर सदर विधायक ने जताई चिंता, विशेष किट का किया वितरण

April 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। एचएमसीएच में अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा में जुटे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के इम्यूनिटी को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने चिंता जताई और उनकी सुध ली। कई फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए खुद संक्रमित हुए और कई बीमार भी पड़े। ऐसे हेल्थ वर्कर के इम्युन पॉवर और उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से विधायक मनीष जायसवाल की ओर से विशेष पहल करते हुए एक विशेष किट का निर्माण कर इसका वितरण कार्य मंगलवार को विधिवत शुरू किया गया।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक कार्यालय परिसर से कई अस्वस्थ फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स से बात करके उनकी सुध ली और उनतक यह विशेष किट भेजवाया। विधायक श्री जायसवाल ने कई लोगों को यह किट सौंपा। मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वॉरियर्स पूरी शिद्दत से अपनी जान की परवाह किए बिना संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे हैं ऐसे में इस पूरे फेटर्निटि का मनोबल बढ़ाने और उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की गई है, जिसमें एक विशेष किट का निर्माण किया गया है।

auto

किट में हॉर्लिक्स 1 किलो, डाबर च्यवनप्राश 500 ग्राम, डाबर काढा क्वाथ 1 डब्बा, गुड डे बिस्किट 5 पैकेट्स, मेरी गोल्ड 5 पैकेट्स, खजूर 1 पेकेट, किसमिस 1 पैकेट और एक पैकेट छोहाड़ा दिया जा रहा है। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि यह सभी हाई रिस्क जोन में कार्य करते हैं और यहां संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में उनका इम्यून सिस्टम मजबूत और उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से हम सीधे उनसे संवाद करके उनका हौसला अफजाई कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मौके पर विशेष रूप से सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहे। एचएमसीएच के कोरोना वारियर्स ने विधायक श्री जायसवाल के इस पहल की सराहना की और उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़कागावं: लोगों में जागरूकता का अभाव पहले दिन 6 पंचायतों में मात्र 175 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
Next Article सुरक्षा सप्ताह में कालाबाजारी से निपटने के लिए बीडियो ने जारी किया दिशा निर्देश।

Related Posts

Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.