Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना परीक्षा SBI में नौकरी का मौका! 283 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

बिना परीक्षा SBI में नौकरी का मौका! 283 पदों पर Vacancy

September 4, 2026No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SBI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी के 283 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित ऑनलाइन परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन साक्षात्कार, अनुभव और बैंक के तय मानकों के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संविदा के आधार पर होगी और इसमें बैंक के संपत्ति प्रबंधन तथा प्रीमियर बैंकिंग से जुड़े पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल 283 पदों में 207 नियमित और 76 बैकलॉग पद हैं। अनुभवी बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और निवेश क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती खास मौका मानी जा रही है।

सात पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई ने इस भर्ती में कुल सात पदों को शामिल किया है। सबसे ज्यादा 156 पद वीपी वेल्थ के हैं। इसके बाद एवीपी वेल्थ के 76 पद हैं।

पदनियमितबैकलॉगकुल
जोनल हेड (रिटेल)112
रीजनल हेड516
रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड24226
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट9312
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर415
वीपी वेल्थ9165156
एवीपी वेल्थ73376
कुल20776283

इन पदों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित हैं।

जोनल हेड के लिए 15 साल का अनुभव जरूरी

जोनल हेड (रिटेल) पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है। बैंकिंग, वित्त या मार्केटिंग में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए को वरीयता दी जाएगी। सीएफपी, सीएफए और एनआईएसएम जैसे संबंधित प्रमाणपत्र भी अतिरिक्त योग्यता माने जाएंगे। इस पद के लिए वेल्थ मैनेजमेंट, रिटेल बैंकिंग या एएमसी में बिक्री प्रबंधन का कम से कम 15 साल का अनुभव चाहिए। साथ ही बड़े रिलेशनशिप मैनेजर और टीम लीड की टीम संभालने का कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 35 से 50 वर्ष रखी गई है।

रीजनल हेड के लिए 12 साल से ज्यादा अनुभव

रीजनल हेड पद के लिए भी स्नातक होना जरूरी है। बैंकिंग, वित्त या मार्केटिंग में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए को प्राथमिकता मिलेगी। संबंधित पेशेवर प्रमाणपत्र भी काम आएंगे। उम्मीदवार के पास रिलेशनशिप मैनेजमेंट में 12 साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। सरकारी, निजी या विदेशी बैंक, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी अथवा एएमसी का अनुभव वरीयता योग्य है। बड़े रिलेशनशिप मैनेजर दल का नेतृत्व करने या टीम लीड के तौर पर कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। इस पद की आयु सीमा 35 से 50 वर्ष है।

रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के 26 पद

इस पद के लिए 28 से 42 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है। बैंकिंग, वित्त या मार्केटिंग में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए और सीएफपी, सीएफए या एनआईएसएम प्रमाणपत्र को वरीयता मिलेगी। उम्मीदवार के पास रिलेशनशिप मैनेजमेंट में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। वेल्थ मैनेजमेंट, बैंकिंग, ब्रोकिंग, प्रतिभूति कंपनियों या एएमसी में काम करने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। टीम लीड का अनुभव भी उपयोगी रहेगा।

इन्वेस्टमेंट पदों पर भी अनुभवी उम्मीदवारों को मौका

इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के 12 और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के 5 पद हैं। दोनों पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, स्नातकोत्तर डिप्लोमा या सीए, सीएफए जैसी पेशेवर योग्यता जरूरी है। वित्त, लेखा, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, कैपिटल मार्केट, बैंकिंग, बीमा और बीमांकिक विज्ञान जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट पद के लिए आयु सीमा 28 से 42 वर्ष और कम से कम छह साल का संबंधित अनुभव चाहिए। वहीं इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए उम्र 28 से 40 वर्ष और कम से कम चार साल का अनुभव जरूरी है।

वीपी वेल्थ के 156 पद, सबसे ज्यादा रिक्तियां

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 156 पद वीपी वेल्थ के हैं। इनमें 91 नियमित और 65 बैकलॉग पद हैं। उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है। बैंकिंग, वित्त या मार्केटिंग में एमबीए तथा एनआईएसएम, सीएफपी या सीएफए जैसी योग्यताओं को वरीयता मिलेगी। सरकारी, निजी या विदेशी बैंकों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों या एएमसी में बिक्री और मार्केटिंग का कम से कम 6 साल का अनुभव चाहिए। रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करने वालों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इस पद के लिए उम्र सीमा 26 से 42 वर्ष है।

एवीपी वेल्थ के लिए 3 साल का अनुभव

एवीपी वेल्थ के 76 पद हैं। इनमें 73 नियमित और 3 बैकलॉग पद हैं। इसके लिए 23 से 35 वर्ष की उम्र वाले स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वित्त, मार्केटिंग या बैंकिंग में स्नातकोत्तर डिग्री तथा संबंधित प्रमाणपत्रों को वरीयता दी जाएगी। प्रमुख सरकारी, निजी या विदेशी बैंकों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों या एएमसी में बिक्री और मार्केटिंग का कम से कम 3 साल का अनुभव चाहिए। एसबीआई वेल्थ के ग्राहक संबंध अधिकारियों के लिए चार साल का अनुभव जरूरी बताया गया है।

लिखित परीक्षा नहीं, इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यही है कि लिखित ऑनलाइन परीक्षा नहीं होगी। एसबीआई पहले प्राप्त आवेदनों की जांच करेगा और अपने तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। केवल निर्धारित योग्यता और अनुभव पूरा कर लेने से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना तय नहीं है।

सालाना 97 लाख रुपये तक का पैकेज

पद के हिसाब से वेतन भी काफी अलग है। सबसे ज्यादा अधिकतम वार्षिक सीटीसी जोनल हेड (रिटेल) के लिए 97 लाख रुपये है।

पदअधिकतम वार्षिक CTC
जोनल हेड (रिटेल)₹97 लाख
रीजनल हेड₹66.40 लाख
आरएम-टीम लीड₹51.80 लाख
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट₹44.50 लाख
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर₹27.10 लाख
वीपी वेल्थ₹44.70 लाख
एवीपी वेल्थ₹30.20 लाख

इसके अलावा पद के अनुसार निश्चित वेतन, भत्ते और प्रदर्शन आधारित भुगतान भी मिलेगा। प्रदर्शन के आधार पर निश्चित वेतन का 0 से 45 प्रतिशत तक अतिरिक्त भुगतान किया जा सकता है।

पांच साल की होगी शुरुआती संविदा

इन पदों पर नियुक्ति की शुरुआती संविदा अवधि पांच साल होगी। बैंक के विवेक और निर्धारित शर्तों के आधार पर इसे चार साल तक और बढ़ाया जा सकता है। अगर संविदा खत्म करनी हो तो दोनों में से कोई भी पक्ष दो महीने का नोटिस दे सकता है। इसके बदले दो महीने का पारिश्रमिक देकर भी संविदा समाप्त की जा सकती है।

आवेदन के लिए कितना शुल्क देना होगा?

अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 है।

आवेदन में गलती हुई तो तीन बार सुधार का मौका

उम्मीदवार अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले अपनी जानकारी में अधिकतम तीन बार सुधार कर सकेंगे। लेकिन एक बार अंतिम रूप से आवेदन जमा हो जाने के बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

इसलिए नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और दूसरी जरूरी जानकारी भरते समय खास सावधानी बरतना जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी पात्रता और पद से जुड़ी सभी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 4 सितंबर 2026
  • आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: अंतिम जमा करने से पहले अधिकतम 3 बार
  • अंतिम जमा के बाद: कोई बदलाव नहीं
  • लिखित परीक्षा: नहीं होगी
  • चयन: शॉर्टलिस्टिंग और 100 अंकों का व्यक्तिगत साक्षात्कार

    इसे भी पढ़ें  : नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगड्ढे में पलटी XUV तो खुला तस्करी का राज, गाड़ी में ठूंसकर रखे थे 3 मवेशी
Next Article एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026
जॉब/एजुकेशन

कैबिनेट सचिवालय में Vacancy, हर महीने ₹1 लाख तक सैलरी

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.