Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धूमधाम से निकली भगवान महाकाल की सवारी, दो स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दिए दर्शन
अन्य खबरें

धूमधाम से निकली भगवान महाकाल की सवारी, दो स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दिए दर्शन

July 17, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उज्जैन। श्रावण-भादो मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भगवान महाकाल ने दो स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिए।

भगवान महाकालेश्वर पालकी में चन्द्रमोलेश्वर रूप में तथा हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने और अपनी प्रजा का कुशल-मंगल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।

auto

सोमवार शाम को करीब चार बजे सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई।

सवारी के निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में खुजराहो सांसद वीडी शर्मा, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी आदि उपस्थित थे।

पूजन के पश्चात अतिथियों ने भगवान महाकालेश्वर की सवारी को कंधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। भगवान चन्द्रिमोलेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।

पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खड़े श्रद्धालुओं ने जय महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की।

इसके बाद भगवान महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई शाम 6.00 बजे रामघाट पहुंची, जहां शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। पूजन के पश्चात सवारी महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिराग पासवान हुए एनडीए में शामिल
Next Article इतिहास में पहली बार भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना रूस

Related Posts

अन्य खबरें

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.