Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कप्तान धोनी ने आईपीएल के 33 मैचों में से एक में भी नहीं दिया मौका, ये खिलाड़ी बन गया ‘नंबर वन बल्लेबाज’
स्पोर्ट्स

कप्तान धोनी ने आईपीएल के 33 मैचों में से एक में भी नहीं दिया मौका, ये खिलाड़ी बन गया ‘नंबर वन बल्लेबाज’

July 30, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

विकेटकीपर बल्‍लेबाज एन जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रन बनाने में सबसे आगे हैं. जगदीशन लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके के लिए खेलते हैं. महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो प्रतिभाशाली युवाओं को मौका और उन्हें बढ़ावा देने के लिए जाना जाते हैं . धोनी क्रिकेट जगत के ऐसे जौहरी हैं, जो हीरे की परख करना जानते हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी शायद इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के एक हीरे को परखने से चूक गए.

शायद वही वजह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन का नाम आईपीएल की बजाय अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सुर्खियां बटोर रहा है. जी हां, यही नाम है उस हीरे का, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया. अगर ऐसा होता तो शायद जगदीशन आईपीएल में ही अपनी पहचान बना चुके होते.

विकेटकीपर बल्‍लेबाज एन जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रन बनाने में सबसे आगे हैं. जगदीशन लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके के लिए खेलते हैं. जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडिगुल ड्रैगन्स की ओर से खेलते हैं. उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 235 रन बनाए हैं. वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर है. इस लिस्ट में उनके दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे स्‍थान पर काबिज खिलाड़ी एच. गोपीनाथ ने 4 मैचों में 178 रन बनाए हैं.

23 साल के जगदीशन 2018 के सीजन में आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हो गए थे. 2018 के 16 और 2019 के 17 मैचों को मिलाकर वे चेन्नई सुपरकिंग्‍स के 33 मैचों में बैंच पर ही बैठे रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें एक बार भी मैदान में नहीं उतारा.

जगदीशन का औसत 117 से ज्यादा
एन. जगदीशन ने इन चार मैचों में 117.50 की औसत से 235 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार है जो 146.87 का है. इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 7 छक्के जड़े.

तमिलनाडु प्रीमियर लीग : तमिलनाडु प्रीमियर क्रिकेट लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. अंक तालिका में डिंडिगुल ड्रैगन्स शीर्ष स्‍थान पर है, जिसमें अपने सभी चार मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. इस टीम के कप्तान भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर. अश्विन हैं.

2018 में जुड़े थे चेन्नई सुपरकिंग्स से

एन जगदीशन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2018 में अपने साथ जोड़ा था. जगदीशन को टीम ने आईपीएल नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था. उन्होंने अपना लिस्ट ए डेब्यू 2016-17 में 25 फरवरी को विजय हजारे ट्रॉफी से किया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहरियाणा की बेटी शामिया बनेगी पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन
Next Article मेट्रो के कंट्रोल रूम से बनाया अश्लील वीडियो, पोर्न वेबसाइट पर अपलोड

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.