Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 12:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स

आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

April 9, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। यहां राहुल तेवतिया ने दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिला दी।

मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और गुजरात को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे गुजरात टाइटंस ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की टीम ने इस सीजन अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और टीम अंक तालिका में नंबर दो पर आ गई है।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। इस बीच मैथ्यू वेड के रूप में गुजरात को पहला झटका लगा। वेड को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। वेड छह रन ही बना सके। इसके बाद शुभमन गिल ने युवा साई सुदर्शन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों तेजी से रन बटोरने लगे। इस दौरान शुभमन ने अपना पचासा भी पूरा किया। गुजरात का दूसरा विकेट साई सुदर्शन के रूप में गिरा। सुदर्शन 35 रन बनाकर राहुल चाहर का शिकार बने। इसके बाद शुभमन गिल का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर आए। इस बीच पंजाब के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। गुजरात को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 32 रन चाहिए थे, लेकिन गुजरात टाइटंस को यहां तीसरा बड़ा झटका लगा। शुभमन गिल अपना पहला आईपीएल शतक बनाने से चार रन से चूक गए। उन्हें 96 के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने आउट कर पंजाब की जीत की उम्मीदों को बढ़ा दिया। इसके बाद कप्तान हार्दिक (27 रन) भी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। गुजरात को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और राहुल तेवतिया ने दो छक्के मारकर गुजरात को रोमांचक जीत दिला दी।

पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने दो विकेट, जबकि राहुल चाहर ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 64 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा शिखर धवन 35, जितेश शर्मा 23 और राहुल चाहर ने 22 रनों का योगदान दिया।

गुजरात के लिए राशिद खान ने 03, दर्शन नालकंडे 02, मोहम्मद शमी 01, हार्दिक पांड्या 01 और लॉकी फर्ग्यूसन ने 01 विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामनवमी की सुरक्षा को लेकर रांची में चाक-चौबंद व्यवस्था
Next Article भारत ने हासिल की एयर टू एयर मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.