Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एपल 6900 करोड़ रु में इंटेल का मोडेम बिजनेस खरीदेगी, आईफोन कंपनी की दूसरी बड़ी डील
दुनिया

एपल 6900 करोड़ रु में इंटेल का मोडेम बिजनेस खरीदेगी, आईफोन कंपनी की दूसरी बड़ी डील

July 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

इससे पहले 2014 में 22 हजार करोड़ रुपए में बीट्स इलेक्ट्रोनिक्स को खरीदा था
इंटेल की डील से एपल खुद स्मार्टफोन चिप बना पाएगी, सप्लायर पर निर्भरता घटेगी
एपल की प्रतिद्वंदी कंपनियां सैमसंग और हुवावे खुद की बनाई चिप इस्तेमाल करती हैं
कैलिफॉर्निया. एपल 1 अरब डॉलर (6900 करोड़ रुपए) में इंटेल के मोडेम डिविजन की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी। दोनों कंपनियों ने गुरुवार को डील का ऐलान किया। यह एपल का अब तक का दूसरा बड़ा सौदा है। इससे पहले 2014 में 3.2 अरब डॉलर (22000 करोड़ रुपए) में बीट्स इलेक्ट्रोनिक्स को खरीदा था।

एपल के पोर्टफोलियो में वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट की संख्या 17000 हो जाएगी
मोडेप चिप आईफोन जैसी डिवाइस को वायरलैस डेटा नेटवर्क से कनेक्ट करती हैं। इसके लिए एपल सप्लायर पर निर्भर है। लेकिन, इंटेल के मोडेम डिविजन को खरीदने से एपल खुद स्मार्टफोन चिप बना पाएगी।

इस डील से स्मार्टफोन के प्रमुख कंपोनेंट में एपल का वर्चस्व बढ़ जाएगा। उसके वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट की संख्या 17,000 हो जाएगी। इनमें सेलुलर कम्युनिकेशंस स्टैंडर्ड से लेकर मोडेम तक के पेटेंट शामिल हैं।

डील के तहत इंटेल की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, उपकरण और लीज एपल के हिस्से में आ जाएंगे। इंटेल के 2,200 कर्मचारी भी एपल से जुड़ जाएंगे। डील पूरी होने के बाद इंटेल के पास नॉन स्मार्टफोन एप्लिकेशंस जैसे- पीसी, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए मोडेम डेवलप करने का अधिकार रहेगा।

अप्रैल में एपल और क्वालकॉम का पेटेंट संबंधी विवाद सेटल होने के बाद दोनों कंपनियों ने कहा था कि एपल क्वालकॉम से मोडेम खरीदना फिर से शुरू करेगी। उसी समय इंटेल ने कहा था कि वह स्मार्टफोन मोडेम के बिजनेस से बाहर निकलेगी। एपल की प्रतिद्वंदी कंपनियां सैमसंग और हुवावे खुद ही मोडेम चिप बनाती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयेदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कहा- 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करूंगा
Next Article आशा भोंसले ने पूछा- क्या अब मैं ‘हरे कृष्ण, हरे राम गा सकती हूं’, यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब

Related Posts

बिजनेस

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026
दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.