Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 60 जगहों पर लगी भयानक जंगली आग, 4 की हुई मौत…देखिए ये भयानक तस्वीरें
दुनिया

60 जगहों पर लगी भयानक जंगली आग, 4 की हुई मौत…देखिए ये भयानक तस्वीरें

July 30, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। तुर्की जल रहा है. पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस देश की आग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ‘Turkey Is Burning’ और ‘Pray For Turkey’ हैशटैग के साथ लोग भयावह तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया के मुताबिक तुर्की के 30 जिलों के 60 जगहों पर जंगल की आग लगी है. इस भयानक जंगली आग की वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

 

auto

जंगल की आग से निकले धुएं से पूरे तुर्की का आसमान धुएं से ढक गया है. 6 प्रांतों के 20 स्थानों पर फायरफाइटर्स लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. तुर्की का भूमध्यसागर से सटा इलाका और दक्षिणी हिस्सा आग से ज्यादा प्रभावित है. पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं की वजह से आग 40 और जगहों पर फैल गई, जिसे स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

Selfie-loving tourists hit Turkish resorts despite ‘apocalyptic’ wildfires blotting out the sun pic.twitter.com/7M1VbW0D6P

— The Sun (@TheSun) July 30, 2021

कृषि और वन मंत्री बेकिर पाकदेमिरिली ने कहा कि अभी यह कहना बेवकूफी होगा कि हमने आग पर काबू पा लिया है. लेकिन हमारे लोग और फायरफाइटर्स लगातार बहादुरी से इस आपदा का सामना कर रहे हैं. जिसे जहां मौका मिल रहा है, वह आग बुझाने के लिए प्रयास कर रहा है. या फिर उसे रोकने का.

 

This is not a scene from a horror movie This is Turkey Turkey has been on fire for 2 days. Buildings, forests, animals, fields, jobs are burning in about 60 forest fires, 20 villages and neighborhoods are being evacuated Ya Allah, by His mercy, extinguish this fire#PrayForTurkey pic.twitter.com/DYX4QQs1Vr

— Muhammad Irfan (@likepaki) July 30, 2021

अंतालया प्रांत के मानवगत और अकेसकी इलाकों में सबसे ज्यादा बुरी आग फैली है. इस आग की चपेट में आने से एक 82 वर्षीय व्यक्ति और एक दंपत्ति की मौत हो गई. गुरुवार को अंतालया प्रांत से करीब 320 किलोमीटर दूर मरमरिस इलाके में एक 25 साल का वॉलेंटियर आग की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह वॉलेंटियर फायर फाइटर्स को अपने घर से पानी लाकर पिला रहा था. तभी उसे एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और वह जलते हुए जंगल में गिर गया.

Pray for Turkey is Burning

मरमरिस इलाके में पहाड़ पर जंगलों में लगी आग से हॉलीडे होम्स और होटल्स को खतरा महसूस हुआ तो उन सबको पर्यटकों से खाली करवा दिया गया. 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती है. दर्जनों लोग अपने घरों को छोड़कर खुले में रह रहे हैं. इन दोनों इलाकों में 25 से ज्यादा गावों को खाली कराया गया है.

Image

 

सभी पर्यटन स्थलों पर पहाड़ों के किनारे स्थित होटलों और रिजॉर्ट से पर्यटकों को बोट में बिठाकर समुद्री रास्ते से सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है. तुर्की की सरकार ने कहा कि जो भी लोग इस आग को लगाने के पीछे जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. यह प्रकृति और इंसानियत के खिलाफ एक तरह का हमला है.

Pray for Turkey is Burning

तुर्की में लगी इस आग से कई गांव जल गए हैं. लोगों की गाड़ियां और मवेशी जल गए हैं. कई जानवर जले हुए मिल रहे हैं. उन्हें तत्काल इलाज के लिए वेटरिनरी अस्पताल या क्लीनिक भेजा जा रहा है. कुछ फायरफाइटर्स तो जले हुए जानवरों का प्राथमिक इलाज मौके पर ही कर रहे हैं. लेकिन नजारा इतना भयावह है, उसे देखकर ही लोगों की रूह कांप जा रही है.

तुर्की के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए इस समय 3 फायरफाइटिंग विमान, 38 हेलिकॉप्टर, 108 फायरफाइटिंग व्हीकल और करीब 4000 से ज्यादा फायरफाइटर जुटे हुए हैं. तुर्की के AFAD डिजास्टर एजेंसी ने कहा कि है कि आग की चपेट में आए सभी राज्यों और शहरों के पड़ोसी राज्यों और शहरों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है. साथ ही सुरक्षित रहने की अपील भी की गई है.

Pray for Turkey is Burning

कुछ लोगों का मानना है कि आग की शुरुआत अंतालया प्रांत से ही हुई. क्योंकि यहां गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है. यह जगह पहाड़ी जंगलों और समुद्री तटों के बीच में बसा है. इस खूबसूरत जगह पर हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं. कुछ पर्यावरणविदों का मानना है कि इस आग की वजह ज्यादा गर्मी भी हो सकती है.

Pray for Turkey is Burning

तुर्की लगातार चरम मौसम  का शिकार हो रहा है. अभी इस महीने की शुरुआत में ब्लैक सी के तट पर बसे राइज (Rize) और अर्टविन (Artvin) प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गई थी. जिसकी वजह से सैकड़ों घरों और सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है. इस बाढ़ में करीब 6 लोगों की मौत हो गई थी.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुस्साए ग्रामीणों ने विधायक को सीवर के पानी में चलने को किया मजबूर
Next Article गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शख्स ने खुद को गोली मारी

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.