Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 11:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो दिवसीय दौरे पर आज पाकिस्तान पहुंचेंगे तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप
दुनिया

दो दिवसीय दौरे पर आज पाकिस्तान पहुंचेंगे तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप

February 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इस्लामाबाद। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान पहुंचेंगे। एर्दोगन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा करेंगे। वह क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मसलों पर बातचीत करेंगे।

एर्दोगन के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, साथ ही तुर्की निगमों के प्रमुख और सीईओ शामिल होंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, यात्रा के दौरान खान और एर्दोगन के बीच आमने-सामने चर्चा होगी। जिसके बाद वे संयुक्त कैबिनेट प्रारूप में पाकिस्तान-तुर्की उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद (एचएलएससीसी) के 6वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। एचएलएससीसी सर्वोच्च स्तर का निर्णय लेने वाला मंच है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए रणनीतिक दिशा प्रदान करता है। सत्र के समापन पर एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। कई महत्वपूर्ण समझौतों और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है।

auto

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात करेंगे और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह चौथी बार होगा जब एर्दोगन पाकिस्तानी संसद को संबोधित करेंगे। पीएम खान के साथ मिलकर वह पाकिस्तान-तुर्की व्यापार और निवेश मंच को संबोधित करेंगे, जो दोनों देशों के प्रमुख निवेशकों और व्यापारियों को एक साथ लाता है। विदेश कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति एर्दोगन की यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक एकजुटता और आत्मीयता को रेखांकित करेगी। यह पाकिस्तान-तुर्की रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 23 अक्टूबर, 2019 को तुर्की के राष्ट्रपति पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले थे। हालांकि यह यात्रा तुर्की द्वारा सीरिया में कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ एक सैन्य हमले में शामिल होने के बाद स्थगित कर दी गई थी, जिसने वाशिंगटन और अन्य पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ा दिया था। एर्दोगान ने आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाफिज सईद की गिरफ्तारी के फैसले का अमेरिका ने किया स्वागत
Next Article अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘एक से भले दो.दो से भले तीन…बाप रे बाप

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.