Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 10:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता से सामरिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद
दुनिया

भारत अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता से सामरिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद

December 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच 18 दिसम्बर को होने वाली ‘टू प्लस टू’ मंत्री स्तरीय वार्ता में रक्षा और सामरिक संबंध और मतबूत होने की उम्मीद की जा रही है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी एनेक्स समझौता नहीं हो पाया है, जबकि इसका मसौदा तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान दोनों देश इस पर समझौता करेंगे।

संबंधित रक्षा मसौदे के अंतर्गत अमेरिकी कंपनियों को रक्षा परियोजनाओं से जुड़ी भारतीय कंपनियों के साथ संवेदनशील डाटा, रक्षा संबंधी तकनीक आदि साझा करने का मौका मिलेगा। इसे दोनों देशों के सामरिक रिश्तों की नजर से महत्वपूर्ण करार दिया जा रहा है।

इस टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता में भारत से भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर 17 दिसम्बर को नई दिल्ली से वाशिंगटन पहुंच रहे हैं। अमेरिकी पक्ष की ओर से रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोंपियो भाग लेंगे। यह वार्ता दिन भर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। बैठक में आतंकवाद सहित पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के साथ परस्पर संबंधों की दृष्टि से भी बातचीत होने की उम्मीद है।

विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की प्रभारी सहायक सचिव एलिस वेल्ल्स ने कहा है कि इस समझौते से रक्षा क्षेत्र में कार्य कर रही निजी क्षेत्र की कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ नए-नए उपक्रमों में परस्पर सहयोग करने का मौका मिलेगा। एलिस अमरीकी थिंक टैंक के सौजन्य से अटलांटिक काउंसिल की बुधवार को हुई एक विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त कर रही थीं।

विदित हो कि भारत ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत लड़ाकू विमान बनाने के लिए बोईंग और लोकहिड मार्टिन जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों की साझेदारी का लाभ उठा सकता है। भारतीय वायु सेना ने अपने पुराने मिंग 21 विमानों के बदले में नए विमान लेने का प्रस्ताव किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले एक थाली के चट्टे-बट्टे : योगी आदित्यनाथ
Next Article ट्रम्प ने पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग का उड़ाया मजाक

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.