अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम नित्यानंद पाल बताया गया। वह मूल रूप से बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांगा बाजार नारायणपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने उसे धनबाद रेलवे स्टेशन से दबोचा है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।
DIG सह SSP ने मीडिया को बताया कि 26 जुलाई को यह जानकारी मिली थी कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मोबाइल नंबर 9431105882 पर दो मोबाइल नंबरों – 6209401932 और 9431706452 से कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में पंडरा ओपी में मामला दर्ज किया गया था। तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय को आगे का टास्क दिया गया। उनकी ही देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी और पुलिस को संदेही गुनहगार का लोकेशन मिल गया। पुलिस ने उसे धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास धमकी देने वाला मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी नित्यानंद पाल ने कबूल किया कि बड़े नेताओं और अन्य लोगों को फोन पर धमकी देकर पैसे ऐंठना उसकी फितरत है। नित्यानंद पाल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बोले… देखें
पैसा ऐंठने के वास्ते केंद्रीय मंत्री को दी थी धमकी, DSP की टीम ने धनबाद से दबोचा… DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बोल गये… देखें pic.twitter.com/7TPuz2pjZj
— News Samvad (@newssamvaad) July 28, 2025
इसे भी पढ़ें : भाड़ा लेने बुलाया और हाथ-पैर बांध कर दिया कांड, SSP क्या बता गये… देखें
इसे भी पढ़ें : दो मिनट में बिछा दी तीन ला’शें, मां-बाप और बहन को दौड़ा-दौड़ा कर का’ट डाला
इसे भी पढ़ें : राजेंद्र चोल की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का

