Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 03:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा पर झामुमो का तीखा पलटवार, विनोद पांडेय बोले : ED-CBI-IT से…
Headlines

भाजपा पर झामुमो का तीखा पलटवार, विनोद पांडेय बोले : ED-CBI-IT से…

September 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झामुमो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पटना की ऐतिहासिक रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि अगर वे जेल से बाहर रहते तो भाजपा झारखंड में लोकसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाती। यह बयान विपक्ष की ताकत और भाजपा के भय को उजागर करता है।

विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रैली से यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह संघर्ष किसी पार्टी का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन को जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सरकार आज जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, और यही बात भाजपा को पच नहीं रही है।

Advertisement

“जनता ईडी-सीबीआई से डरने वाली नहीं”

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है। हेमंत सोरेन ने रैली से साफ संदेश दिया कि भाजपा की आदिवासी, दलित, किसान और पिछड़े वर्गों की आवाज दबाने की साजिश अब उजागर हो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा झूठे आरोपों और शब्दों की तोड़मरोड़ कर सियासत कर रही है।

“भाजपा मुद्दों से भाग रही है”

उन्होंने भाजपा के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाषण में किसी शब्द की पुनरावृत्ति पर बयान जारी कर भाजपा अपनी मानसिकता और सोच उजागर कर रही है। असल मुद्दों पर बात करने के बजाय भाजपा झूठ और अफवाह परोस रही है।

“शिबू सोरेन की विरासत बलिदान और संघर्ष की रही है”

विनोद पांडेय ने कहा कि आदरणीय शिबू सोरेन की विरासत हमेशा बलिदान और संघर्ष की रही है। कांग्रेस और झामुमो का साथ लोकतंत्र और जनता के अधिकार बचाने की लड़ाई के लिए है। इसके विपरीत भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंडी अस्मिता की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व ही झारखंड की अस्मिता और हक की रक्षा का प्रतीक है। जनता सब समझ रही है और आने वाले समय में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक : CM हेमंत सोरेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव
Next Article “…अंजाम भुगतना होगा, बॉस का आदेश है”, भाजपा नेता रमेश सिंह को PLFI की धमकी

Related Posts

Headlines

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
Headlines

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026
Headlines

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026

IIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.