अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : झारखंड के CM हेमंत सोरेन सोमवार को पटना पहुंचे और राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति, सामाजिक-आर्थिक हालात, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती रही है। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता से विकास की गति और तेज हो सकती है।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, परिवार के सदस्य और राजद के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : बिहार में पटना समेत 28 जिलों में आंधी, बारिश और ठनका का अलर्ट

