Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 10:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “इस बार दाग ही देंगे…” भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर आया PLFI का फोन
Headlines

“इस बार दाग ही देंगे…” भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर आया PLFI का फोन

September 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PLFI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के जाने-माने बिल्डर और भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उग्रवादी संगठन PLFI के नाम पर दी गई। शुक्रवार की शाम उन्हें एक अनजान नंबर (8900159718) से फोन आया, जिसमें पहले रंगदारी की मांग की गई और फिर धमकी दी गई कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो इस बार “दाग ही देंगे।”

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को धमकी मिली हो। इससे पहले 1 सितंबर को भी उन्हें इसी संगठन के नाम पर धमकी भरा कॉल आया था। उस वक्त भी उनसे रंगदारी की मांग की गई थी। उन्होंने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि कॉल करने वाले ने कहा…

“मैं PLFI संगठन से बोल रहा हूं। अगर आपको व्यवसाय चलाना है तो संगठन को मदद करना होगा। अन्यथा अंजाम भुगतना होगा। यह बॉस का आदेश है।”

पुलिस जांच में जुटी, तकनीकी टीम सक्रिय

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले नंबर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी शाखा की मदद ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

लगातार मिल रही धमकियों से बढ़ी चिंता

रमेश सिंह को इससे पहले भी उग्रवादियों द्वारा धमकाया गया है। लगातार मिल रही धमकियों से उनके परिवार और समर्थकों में चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

भाजपा नेता को बार-बार मिल रही धमकियों से राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि रमेश सिंह को सुरक्षा प्रदान की जाए और उग्रवादी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें : “…अंजाम भुगतना होगा, बॉस का आदेश है”, भाजपा नेता रमेश सिंह को PLFI की धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुरकुरे ह’त्याकांड में दो और आरोपी धराये, अब तक आठ पहुंचे जेल
Next Article CM हेमंत ने शिक्षक दिवस पर शेयर किया भावनात्मक पोस्ट… जानें क्या

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.